आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा समारोह में झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया
प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने झंडा वितरण करते हुए झंडे की गरिमा एवं उसके महत्व को बताया
स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष में राष्ट्र ध्वज तिरंगा का विशेष महत्व एवं गौरवशाली इतिहास याद दिलाता है।
नर्मदा पुरम ।शा गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा समारोह में झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशांत निगम रागिनी निगम तथा डॉ हंसा व्यास, प्राध्यापक इतिहास विभाग शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन, कार्यक्रम प्रभारी डॉ.अरूण सिकरवार एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ किरण पगारे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने झंडा वितरण करते हुए झंडे की गरिमा एवं उसके महत्व को समझाते हुए बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण भारत में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा अमृत महोत्सव हमें स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष में राष्ट्र ध्वज तिरंगा का विशेष महत्व एवं गौरवशाली इतिहास याद दिलाता है।
आज हमें इसके नियम एवं ध्वज संहिता को याद रखते हुए घरों एवं समुदाय में झंडा वितरण एवं उसके महत्व का प्रसार करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र ध्वज तिरंगा के सम्मान में डॉ प्रेमकांत कटंकर, डॉ वर्षा चौधरी, डॉ मनीष तिवारी, डॉ निशा रिछारिया, श्रीमती आभा वाधवा के सहयोग से महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं छात्राओं ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत गाते हुए ध्वज को नमन किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अरुण सिकरवार एवं आभार डॉ भारती दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं अनुशासन में 5डच् गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स एवं डॉ कीर्ति दीक्षित तथा शैलेंद्र तिवारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने एवं डॉ रीना मालवीय का विशेष सहयोग रहा।
इसी के साथ आज महाविद्यालय में अमृत महोत्सव पर भारत दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया जिसमें छात्रों को भारतीय संस्कृति के अंतर्गत ऐतिहासिक धार्मिक एवं दार्शनिक विरासत से अवगत कराया गया। पोस्टर विधा के विषय आजादी के 75 वर्ष पर महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर रिशिता वर्मा, द्वितीय स्थान पर मनीषा प्रजापति एवं तृतीय स्थान पर साक्षी अमोले रही। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ दीपक अहिरवार, डॉ आशीष सोहगौरा, श्रीमती आभा वाधवा एवं संयोजक डॉ रागिनी सिकरवार, डॉ मनीष चंद्र चौधरी, डॉ प्रगति जोशी, डॉ नीतू पंवार इस दौरान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ श्रीकांत दुबे, डॉ विनीत अग्रवाल,डॉ पी आर मानकर, डॉ कैलाश डोंगरे डॉ यशवंत निगवाल, डॉ संगीता अहिरवार, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ संध्या राय, डॉ कंचन ठाकुर, डॉ जी सी पांडे, डॉ आशीष सिंह, डॉ पुष्पा दुबे, डॉ श्रुति गोखले, डॉ आर बी शाह, डॉ चंद्रशेखर राज, डॉ वैशाली लाल, डॉ रागिनी सिकरवार, डॉ दीपक अहिरवार, श्रीमती लता, श्रीमती दीवान, डॉ प्रगति जोशी, प्रीति मालवीय, डॉ संगीता पारे, डॉ मनीष चौधरी, डॉ आशीष सौहगोरा, डॉ रफीक अली, डॉ कीर्ति खरे, डॉ अनिल रजक, डॉ एकता गुप्ता, डॉ मधु विजय, डॉ हेमंत चौधरी, डॉ घनश्याम डहरिया डॉ चेतना बोरिवाल, श्रीमती विमला कदम डॉ विजया देवासकार, अजय तिवारी, डॉ दशरथ मीना, डॉ नीतू पवार, श्रीमती शीतल, श्रीमती अंकिता तिवारी, श्वेता वर्मा, कु. नेहा, नीलम चौधरी, देवेंद्र सैनी, प्रीति ठाकुर, सौम्या चौहान, डॉ श्रद्धा गुप्ता, धीरज खातरकर,डॉ चारु तिवारी, शुभम भद्रे, दीपिका राजपूत, श्रीमती किरण विश्वकर्मा, रघुवीर राजपूत, आकांक्षा नगाईच, शिवानी चौबे अंकिता श्रीवास्तव, एस आर सराठे, प्रकाश राव, अनिल सैनी, शुभम दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं ।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment