सत्या चौहान के संयोजन मे निकली ऐतिहासिक बोल बम कावङ यात्रा, कई जगह परं लोगों ने भव्य स्वागत किया
यात्रा मे विशाल संख्या मे श्रृद्धालु शामिल हुए। दूर दूर से लोग यात्रा मे शामिल हुए।
सेठानी घाट से प्रारंभ हुई बोल बम कावङ यात्रा का समापन टपकेश्वर महादेव पर नर्मदा जल चढाकर किया गया
नर्मदापुरम। सेठानी घाट से प्रारंभ हुई बोल बम कावङ यात्रा का समापन टपकेश्वर महादेव को नर्मदा जल चढाकर किया गया। कावङ की पूजन सेठानी घाट पर यात्रा के संयोजक सत्या चौहान , भाजपा के प्रकोष्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप नागर, पियूष शर्मा द्वारा हुई।
यात्रा मे विशाल संख्या मे श्रृद्धालु शामिल हुए। दूर दूर से लोग यात्रा मे शामिल हुए। यात्रा मे सभी कावङिये भगवा वस्त्र धारण किये बोल बम के जयकारे के साथ चले डी.जे के साथ सभी स्त्री पुरूष भगवान भोलेनाथ की भक्ति के भजनो मे झूम नाचते हुए आगे आगे चल रहे थे।
यात्रा का बुधनी पीलीकरार, होलीपुरा, देव गांव, बांया सहित अन्य जगहों पर भव्य स्वागत श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। यह यात्रा करीब 30 किमी से अधिक की रही। जिसमें रात्रि 11बजे विश्राम बांया मे किया और कावङियो को भोजन प्रसादी कराया गया।
बांया के स्थानीय निवासियो राहूल साहू, अतुल चंद्रवंशी, अभी दूबे, मनीश साहू आदि ने कावङियो की रूकने की भोजन आदि की व्यवस्था की । सुबह सभी कावङिये 6 बजे कावङ लेकर प्रस्थान किया नकटी तलाई गांव से विन्ध्याचल पर्वत मे प्रवेश किया। इस दौरान कावङियो ने पहाडो के सौंदर्य का लुफ्त उठाया और भोलेनाथ के मंदिर से निकलने बाले झरने जिसे वाण गंगा कहते है उसमे स्नान किया।
यात्रा मे मुख्य रूप मुकेश नागर, अमित महाला, विनय यादव, देव पटैल,अभिषेक यादव, हरदा से महाकाल ग्रुप से अक्की नायक, संजय डोगने, संदीप यादव, राजेंद्र यादव सरकार, विक्की बागरातवा, इंदर सोनी, लवलेश शर्मा, विवेक चौकसे, योगेश राठौर, गुड्डू तिवारी, सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या मे शिव भक्त श्रृद्धालु इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।
मनोज सोनी editor-in-chief
No comments:
Post a Comment