राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई
नर्मदापुरम। जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी है। राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये शनिवार को ग्राम मनवाड़ा से बिना नंबर का टाटा डंपर को रेत का अवैध उत्खनन करने पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा माखननगर थाने में रखा गया है।
संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पवारखेड़ा, मनवाड़ा, गुराड़िया मोती, आंचलखेड़ा में नदी के किनारे चोरी के संभावित अस्थायी मार्गों में गडढे भी किये गये है, जिससे रेत की चोरी न हो सके। वही रविवार को खनिज विभाग के अमले द्वारा ग्राम-चपलासर तहसील - माखननगर से रेत का अवैध उत्खनन करते हुये डम्पर कमांक MP 28H 4299, MP 48H 5560 एवं TS 0 SUD 1370 को जप्त कर कृषि मंडी नर्मदापुरम में पुलिस अभिरक्षा खड़ा कराया है।
उक्त कार्यवाही में तहसीलदार/ नायब तहसीलदार माखननगर, प्रभारी खनिज निरीक्षक, खनिज सिपाही एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही हैं।
मनोज सोनी editor-in-chief
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment