नर्मदा फुटबॉल एकेडमी ने जीता एसपी एम टूर्नामेंट क्वार्टर फ़ाइनल फाइनल मैच
नर्मदा पुरम। पहला क्वार्टर फ़ाइनल बैतूल फुटबॉल क्लब और नर्मदा फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला गया ,,जिसे नर्मदा फुटबॉल एकेडमी ने 3-0 से जीत लिया, दुसरा क्वार्टर फाइनल मैच हरदा फुटबॉल क्लब और आर. बि एफ सी इटारसी के बीच खेला गया, जिसे आर.बी.एफ.सी ने 2- 0 से जीता,तीसरा क्वार्टर फाइनल नेशनल फुटबॉल क्लब और एसपीएम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसे एसपीएम ने 1- 0 से जीता ,चौथा क्वॉर्टर फाइनल मैच पिपरिया फुटबॉल क्लब और अनूपपुर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया,जिसे अनुपपुर ने 3- 0 से जीता।कल शाम 6 बजे से पहला सेमी फाइनल मैच नर्मदा फुटबॉल एकेडमी और अनूपपुर के बीच खेला गया ,जिसे नर्मदा फुटबॉल एकेडमी ने पेनाल्टी शूटआउट में जीता , दुसरा सेमी फाइनल मैच एसपीएम फुटबॉल क्लब और आर बी एफ सी इटारसी के बीच खेला गया,जिसे आर बी एफ सी इटारसी ने पेनाल्टी शूटआउट में जीता,रात 10 बजे से फाइनल मैच नर्मदा फुटबॉल एकेडमी और आर बी एफ सी इटारसी के बीच खेला गया जिसे नर्मदा फुटबॉल एकेडमी ने 3-0 से जीत कर टूर्नामेंट की अपने नाम किया,टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि बेंकटेश कुमार (मुख्य महाप्रबंधक) प्रतिभूति कागज कारखाना, नर्मदापुरम, विशेष अतिथि विवेक भदौरिया संचालक सीवी रमन और नलिन पटेल सहायक प्रबंधक एसपीएम द्वारा खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया गया, प्रथम इनाम 11000 रू की राशि और विनर ट्रॉफी फाइनल विजेता नर्मदा फुटबॉल एकेडमी को प्रदान की गई, रनर अप ट्रॉफी और 7000 रू आर. बी एफ सी इटारसी को दिया गया । साथ ही बेस्ट डिफेंडर,बेस्ट कीपर,बेस्ट स्कोर ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट में मुख्य आयोजक शक्ति सिंह मरकाम द्वारा खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया,एसपीएम टूर्नामेंट में विशेष सहयोग कर्मकार यूनियन, बी एम एस यूनियन, अनूसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति एसपीएम और कामगार कल्याण केन्द्र समिति एसपीएम का रहा एवं एसपीएम फुटबॉल क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश सांस, मोतीलाल, आदित्य किरार, मनीष नर्रे, प्रकाश यादव ,राजू मंडले, अनुज ,सर्वेश ,अमित नायक, कृष्ण दोहरे, शंकर परदेशी, ओम एवं समस्त एसपीएम फुटबॉल क्लब का रहा।।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment