बैंक से 3 लाख रूपये लेकर निकला था बुजुर्ग, बीच रास्ते से झोला हुआ गायब बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 May 2024

बैंक से 3 लाख रूपये लेकर निकला था बुजुर्ग, बीच रास्ते से झोला हुआ गायब बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई


 

बैंक से 3 लाख रूपये लेकर निकला था बुजुर्ग, बीच रास्ते से झोला हुआ गायब

 बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई


 नर्मदा पुरम। मंगलवार दोपहर को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक से 3 लाख रूपये लेकर निकला था बुजुर्ग, बीच रास्ते से झोला हुआ गायब

 बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराईकी कृषि शाखा सिवनी मालवा से बुजुर्ग रामसिंह लौवंशी ने 3 लाख रूपये निकाले और बाईक से अपने ग्राम तिनस्या जा रहे। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई और बुजुर्ग की बाइक से रुपयों से भरा झोला गायब हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना जेल रोड पाठक चौक के पास की बताई जा रही है। मालूम हो कि पाठक चौक से आगे जाने के बाद बुजुर्ग को अपनी बाइक पर रुपयों से भरा झोला दिखाई नहीं दिया तभी बुजुर्ग श्री लौवंशी ने बाइक रोककर यहां वहां देखा लेकिन उन्हें झोला दिखाई नहीं दिया।

तभी बुजुर्ग ने तत्काल सिवनी मालवा थाने पहुँच कर उक्त मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी। जानकारी मिलते की उपनिरीक्षक नरेन्द्र लिल्लोरे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा लोगों से पूछताछ की और जेल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन जहाँ घटना घटित हुई है वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरे पुलिस को नहीं मिले।

इस मामले की लिखित शिकायत बुजुर्ग रामसिंह लौवंशी पिता नन्हेलाल लौवंशी ने सिवनी मालवा थाने मे की। जिसमे उन्होंने बताया है की मै स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से 3 लाख रूपये निकाल अपने घर की और जा रहा था। मेरी बाइक पर सिन्दूरी रंग का झोला टंगा हुआ था जिसमें रूपये रखे हुए थे जेल रोड स्थित पाठक चौक से लोखरतलाई नाके के बीच से रूपये का झोला अचानक गायब हो गया।

 थाना प्रभारी उषा मरावी ने जानकारी देते हुए बताया की बुजुर्ग ने सिवनी मालवा थाने में उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी है । जिस पर पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here