भारत रत्न स्व राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने किया याद
राजीव जी को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई
नर्मदा पुरम। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार के निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राजीव जी को याद किया गया। जिसमे समस्त कांग्रेसजनों ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की राजीव जी का स्मरण करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार ने बताया राजीव जी बेहद सौम्य और निश्चल व्यक्तित्व थे उनकी दूरगामी सोच के कारण हि आज भारत मे सूचना और संचार क्रांती का युग आरम्भ हुआ वरिष्ठ नेता अरुण दीक्षित ने कहा 21 मई को जब वो पैरम्बदूर मे जनता के बीच सहज भाव से मुलाक़ात कर रहे थे तभी उनकी हत्या कर दी गई ।
श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, राजेंद्र दोहरे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष फैज़ान उल हक़ , अजय सैनी, अनोखी राजोरिया, गुलाम मुस्तफ़ा, विजय वर्मा, राकेश शर्मा, बबलू राठौर, भूपेश थापक , रिज़वान खान ,राजू जैन , कमलेश बाथरे , सुधाकर गौर, संतोष दाऊं, राकेश दुबे , देवेंद्र दुबे, लखन रघुवंशी , इम्तियाज़ खान, विशाल प्रधान, आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे l
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment