ये गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक कार्यों के उस बीजारोपण के समान है जो भविष्य में सुखद फल देता है–श्रीमति जूही चटर्जी द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप का समापन, रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 May 2024

ये गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक कार्यों के उस बीजारोपण के समान है जो भविष्य में सुखद फल देता है–श्रीमति जूही चटर्जी द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप का समापन, रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ



 

ये गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक कार्यों के उस बीजारोपण के समान है जो भविष्य में सुखद फल देता है–श्रीमति जूही चटर्जी 


द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप का समापन, रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ 


 नर्मदा पुरम। द चेम्प्स फन स्कूल में चल रहे समर कैंप का समापन मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती शीतल काँकले द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। इसके बाद बच्चों ने कराटे प्रदर्शन प्रस्तुत किए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने आदियोगी समेत अन्य गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किए।

स्कूल के प्राचार्य डॉ.आशीष चटर्जी ने पिछले तीन सप्ताह से चल रहे समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा सीखे गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में उनका सदुपयोग करने के लिए बच्चों को शुभकामना दी। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमारे समर र्कैंप में कम समय में बच्चे विभिन्न गतिविधियों में पारंगत हो जाते हैं, बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास बहुत तेजी से होता है जिसका लाभ उन्हें अध्ययनकाल में मिलता है। 

स्कूल डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी ने बच्चों की प्रस्तुतियों और समर कैंप में की गई गतिविधियों के लिए उन्हें बधाई दी और उनकी सराहना करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित ये सीखने–सिखाने का कैंप बच्चों में रचनात्मक कार्यों के उस बीजारोपण के समान है। जो भविष्य में सुखद फल देता है। 

डॉ. आशीष चटर्जी और श्रीमती जूही चटर्जी ने बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए। कैंप के दौरान सर्वाधिक गतिविधियों में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सर्वाधिक बैचेस प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में संगीत शिक्षक अनूप तिवारी ने बच्चों के लिए एक मधुर गीत प्रस्तुत किया, नृत्य प्रशिक्षक योगेश शर्मा ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्रीमति नेहा राठौर, रवि साहू, नीतीश दुबे सहित कैंप के सभी शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमति शीतल काँकले व आभार प्रदर्शन श्रीमती विनीता जसलानी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समर कैंप से बच्चों को विभिन्न नई गतिविधियों में भाग लेने और सीखने का मौका मिला, जिससे इस कैंप के दौरान उनके व्यक्तित्व का बहुत विकास देखा गया। उन्होंने कहा कि आशा है कि स्कूल प्रशासन भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यों को जारी रखेगा। 

श्रीमति जूही चटर्जी ने बताया कि विद्यालय प्रतिवर्ष शहर के बच्चों में व्यक्तित्व विकास हेतु समर कैंप का आयोजन करता है जिसमें छुट्टी में बाहर से आने वाले बच्चे भी प्रतिभागिता कर विभिन्न गतिविधियां सीखते हैं जिनका लाभ उन्हें जीवन में मिलता है।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here