सीएमओ ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सतत् भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था
वार्ड के नाले, बरसात से पूर्व साफ करने के सख्त निर्देश दिए
नर्मदा पुरम। नगर पालिका सीएमओ हेमश्वरी पटले द्वारा वार्ड 14 न्यास कॉलोनी गुरुगोविंद पार्क, आईएचडीपी कॉलोनी बड़ी पहाड़िया एवं वार्ड 12 पटवारी कॉलोनी मालाखेड़ी क्षेत्र एवं कोरी घाट, पर्यटन घाट, सेठानी घाट का निरीक्षण किया। सीएमओ श्रीमती पटले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सतत् भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था एवं वार्डो के नाले, बरसात से पूर्व उनको साफ करने के आदेश दिए गए एव मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया और वार्ड वासियों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनका निराकरण किया। सीएमओ ने बताया कि निरंतर सभी वार्डों एव घाट के मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया जायेगा एव वार्ड वासियो से कहा कि वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करें।
इस दौरान अकबर खान, सुनील राजपूत ,कमलेश तिवारी, भुवन मेहता, यश दुबे एव वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment