नपाध्यक्ष और सीएमओ ने दिए 24 घंटे अलाव जलाने और रैन बसेरों में पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 4 January 2026

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने दिए 24 घंटे अलाव जलाने और रैन बसेरों में पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष और सीएमओ ने दिए 24 घंटे अलाव जलाने और रैन बसेरों में पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश 


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। नर्मदांचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए नगरपालिका द्वारा सात स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। सोमवार अलसुबह से 24 घंटे अलाव जाए जाएंगे और रैन बसेरा में परिक्रमावासियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 

कार्य प्रभारी उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार नगर में अलाव जलाए जा रहे हैं। नगरपालिका द्वारा श्रद्धालुओं, परिक्रमावासियों और यात्रियों के लिए बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, सेठानीघाट, कोरीघाट, विवेकानंद घाट और अस्पताल के पास अलाव जलाए जा रहे हैं। प्रमुख स्थानों सेठानीघाट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड पर 24 घंटे अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नागरिकों, यात्रियों और परिक्रमावासियों से कहा गया है कि  नगरपालिका द्वारा आपके लिए रात्रि में रुकने के लिए सेठानीघाट और बस स्टेंड पर बने रैन बसेरा में नि:शुल्क इंतजाम किए गए हैं। साथ ही प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे अलाव जलाए जा रहे हैं। ठंड में किसी भी तरह से परेशान न हों।


No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here