शीतलहर के चलते नर्मदापुरम जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक अवकाश घोषित 06 व 07 जनवरी 2026 को सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय रहेंगे बंद - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 5 January 2026

शीतलहर के चलते नर्मदापुरम जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक अवकाश घोषित 06 व 07 जनवरी 2026 को सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय रहेंगे बंद


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


शीतलहर के चलते नर्मदापुरम जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक अवकाश घोषित

06 व 07 जनवरी 2026 को सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय रहेंगे बंद


नर्मदापुरम// शीत ऋतु के दौरान तापमान में अत्यधिक गिरावट को देखते हुए तथा शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय, सीबीएसई, केन्द्रीय बोर्ड, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 06 जनवरी 2026 से 07 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

 जारी आदेश के अनुसार अवकाश के दौरान विद्यालयों में शिक्षक एवं अन्य विद्यालयीन स्टाफ निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहेंगे। इस अवधि में निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित की जाएंगी।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here