शहर एवं ग्राम पंचायतो की पेयजल टंकियां की साफ सफाई प्राथमिकता से की जाए - कमिश्‍नर शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत एवं पैंच वर्क का कार्य किया जाए कमिश्‍नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 5 January 2026

शहर एवं ग्राम पंचायतो की पेयजल टंकियां की साफ सफाई प्राथमिकता से की जाए - कमिश्‍नर शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत एवं पैंच वर्क का कार्य किया जाए कमिश्‍नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


शहर एवं ग्राम पंचायतो की पेयजल टंकियां की साफ सफाई प्राथमिकता से की जाए - कमिश्‍नर

शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत एवं पैंच वर्क का कार्य किया जाए

कमिश्‍नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिये निर्देश


नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को निर्देश दिए की वह पेयजल टंकियो की साफ सफाई एवं स्वच्छता का कार्य प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। कमिश्‍नर ने कहा कि कई जगह से यह शिकायत आ रही हैं कि कई दिनों से पेयजल टंकियो की साफ सफाई नहीं हुई है इससे लोगों में असंतोष भी है। 

कमिश्‍नर ने पेयजल टंकियो के साथ ही वाटर टैंको की साफ सफाई भी कराने के निर्देश दिए। कमिश्‍नर श्री तिवारी ने कहां की शहर की आंतरिक सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है जगह-जगह से गड्ढे हो रहे हैं अतः सड़कों की मरम्मत एवं पेचवर्क का कार्य नगर पालिकाएं प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित करें। कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी सोमवार को संभागीय समय सीमा की बैठक ले रहे थे।

कमिश्‍नर ने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों की शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है ऐसे सभी निर्माण कार्य के टेंडर प्राथमिकता से लगाए जाएं, टेंडर के पश्चात संबंधित एजेंसी को वर्क आर्डर भी दिया जाए और निर्माण कार्य तेज गति से कराना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्‍नर श्री तिवारी ने राजस्व संग्रहण करने वाले विभाग खनिज, आबकारी, नगरीय प्रशासन, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में करना सुनिश्चित करें।

कमिश्‍नर श्री तिवारी ने शिक्षा विभाग जनजाति कार्य विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की परिवीक्षाधीन अवधि पूरी होने पर उन्हें शासन द्वारा मिलने वाले लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन कर्मचारियों की 10, 20, 30 साल की सेवा पूरी हो चुकी है उन्हें प्राथमिकता से समय मान वेतनमान भी दिया जाए। कमिश्‍नर ने फीश पार्लर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की फिश पार्लर का निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सिखों कमाओ योजना के संबंध में शासन द्वारा दिए गए सभी लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिए।

कमिश्‍नर ने आईटीआई महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिए कि वह हरदा बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले में आईटीआई का डाटा लेकर उन्हें अवगत कराए। संभागीय समय सीमा की बैठक में कमिश्‍नर ने नगरीय निकाय के 24 स्वास्थ्य विभाग के 26, जनजाति कार्य विभाग के 10, आईटीआई महाविद्यालय के एक, पीएचई विभाग के चार, शिक्षा विभाग के 10, आबकारी विभाग के चार, खनिज विभाग के आठ, कृषि विभाग के सात, खाद्य विभाग के चार, उद्यानिकी विभाग के दो और श्रम विभाग के 6, ब्रिज कारपोरेशन के 6, एमपी आर आरडी के तीन, एमपीआरडीसी के सात लंबित प्रकरणों की समीक्षा की संभागीय समय सीमा की बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास जीसी दोहर सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here