अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनायेगे, सौंपेंगे ज्ञापन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किये जाने की करेंगे मांग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 February 2026

अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनायेगे, सौंपेंगे ज्ञापन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किये जाने की करेंगे मांग

 


अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनायेगे, सौंपेंगे ज्ञापन 

 एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किये जाने की करेंगे मांग 


नर्मदापुरम। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14.फरवरी को अपराधियों द्वारा गोली मारकर नशृंस हत्या कर दी गई। जिसकी मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद घोर निंदा करती है। इस घटना से प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। 

प्रदेश के अधिवक्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है जो अत्यंत चिंता का विषय है। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद लंबे समय से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिये राज्य शासन से एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट की माँग करती रही है परंतु इस संबंध में अभी तक कोई भी प्रयास शासन द्वारा नहीं किये गये है।

 अधिवक्तागणों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं जिसमें डबरा के अधिवक्ता  चंद्रभान सिंह मीना एवं अन्य जिलों के अधिवक्ता भी शामिल हैं। यहाँ तक की अब अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि दिन दहाड़े अधिवक्ताओं पर हमले कर हत्या कर दी जा रही है जिससे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है। 

 15.फरवरी को मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्त परिषद की विशेष समान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव क्रमांक 3/वि.जी.बी/2026 पारित किया गया जिसमे स्व संजय कुमार सक्सेना अधिवक्ता की नृशंस हत्या के विरोध में, प्रदेश के अन्य स्थानों पर अधिवक्ताओं पर हो रहे लगातार हमले के विरोध एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट अतिशीघ्र लागू किये जाने के संबंध में 16 फरवरी को न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लेती है।

 जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य अधिवक्ता संघ से प्राप्त निर्देशो के अनुसार सोमवार को प्रदेश के समस्त अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनायेगे एवं देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किये जाने के संबंध में पत्र लिखें एवं जिला स्तर पर जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, तहसील स्तर पर तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन 12 बजे कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उक्त प्रतिवाद दिवस पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जावेगा।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here