द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति होगी रामनवमी का आयोजन होगा, विशाल भंडारा शनिवार को - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 26 March 2026

द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति होगी रामनवमी का आयोजन होगा, विशाल भंडारा शनिवार को


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति होगी रामनवमी का आयोजन होगा, विशाल भंडारा शनिवार को


नर्मदापुरम। नगर के समीप बांद्राभान रोड पर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में चल रहे शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी। जबकि शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। 

उक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश व्यासपीठ संघ के अध्यक्ष अरविंदाचार्य ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान नियमित रूप से आहुतियां दी गई। यज्ञ के समापन दिवस पर शुक्रवार को यज्ञ के साथ ही भगवती का सहस्त्रार्चन भी होगा। जबकि दोपहर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

 इस दौरान भगवान राम की जन्म स्तुति के साथ ही पूजन और आरती होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here