मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन
नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल्ली के आव्हान पर केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में भारत पेशनर्स संघ के प्रतिनिधी मंडल ने प्रधान मंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सोपा।
संघ के अध्यक्ष प्रभात पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिनियम को काला क़ानून की संज्ञा देते हुए बताया की इस अधिनियम से पेंशनर्स के हितों को हानि पहुंचेगी वित्तीय नुक़सान होगा वेतन आयोग की अनुशंसा के लाभ से पेंशनर्स वंचित रहेगें।
इसलिये केन्द्र सरकार को इसे वापिस लेना चाहिये भारत पेंशनर्स समाज के प्रतिनिधी मंडल में संभागीय अध्यक्ष आर के चोरे जिला शाखा अध्यक्ष प्रभात कुमार पांडे तहसील अध्यक्ष एस तोमर, विजय वर्मा, विनोद परसाई, ओपी गुप्ता, एमएल वर्मा, हरि सिह सोलंकी, राजेन्द्र ठाकुर, डा एपी त्रिपाठी गीता प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment