जय हो समिति ने नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान का 295 वां सप्ताह पूर्ण किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 26 April 2026

जय हो समिति ने नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान का 295 वां सप्ताह पूर्ण किया

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



 जय हो समिति ने नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान का 295 वां सप्ताह पूर्ण किया 


नर्मदापुरम। जय हो समिति के तत्वावधान में मां नर्मदा घाट पर निरंतर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान अपने 295वें सप्ताह में भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने परमहंस घाट परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मां नर्मदा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के अंतर्गत घाटों पर फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नर्मदा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनी रहे।

 इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय, अनिल मिश्रा, विवेक वर्मा, रमेश उपरारिया, सागर पटेल, रोहित मालवीय, संजू प्रजापति, श्रेयांश गौर, विशाल बावरिया, अनुराग वर्मा, गणेश यादव, राजा मालवीय, पीतांबर चक्रवर्ती, जतिन यादव उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here