इनरव्हील क्लब, नर्मदापुरम रॉयल द्वारा दीनदयाल रसोई मैं दो पंखे प्रदान किये गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 26 April 2026

इनरव्हील क्लब, नर्मदापुरम रॉयल द्वारा दीनदयाल रसोई मैं दो पंखे प्रदान किये गए


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


इनरव्हील क्लब, नर्मदापुरम रॉयल द्वारा दीनदयाल रसोई मैं दो पंखे प्रदान किये गए 


नर्मदा पुरम। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सेठानी घट स्थित रेन बसेरा मे संचालित दीनदयाल रसोई मे बिना पंखो के होने वाली परेशानी के मद्देनज़र इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा दो सीलिंग फेन दान किये गए। अध्यक्ष ममता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इनरव्हील क्लब समाज सेवा के कार्य निरंतर करते आया है।

 गौरतलब है कि इसी क्रम मे आज रविवार को दीनदयाल रसोई मे पंखे न होने कि जानकारी सामने आने पर दो सीलिंग फेन प्रदान किये गए है। क्लब द्वारा आगे भी ऐसे  जरूरतमंद लोगों की मदद की जायेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्लब सदस्य नपा अध्यक्ष नीतू यादव, विनीति जैन, कविता करैया, रीति जैन, रीना चौकसे, मेघा हरने, रिचा दुबे, रिचा शर्मा, आरती फौज़दार, आकांक्षा फौज़दार सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here