वैवाहिक समारोह में हत्या एवं पुलिस पर हमला करने वाला 20,000 का इनामी आदतन अपराधी गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 26 April 2026

वैवाहिक समारोह में हत्या एवं पुलिस पर हमला करने वाला 20,000 का इनामी आदतन अपराधी गिरफ्तार


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

वैवाहिक समारोह में हत्या एवं पुलिस पर हमला करने वाला 20,000 का इनामी आदतन अपराधी गिरफ्तार


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। थाना शिवपुर अंतर्गत ग्राम नाहरकोला निवासी सीताराम कीर के यहां विवाह कार्यक्रम में आए जयनारायण कीर एवं अन्य लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही रहने वाले अमर सिंह एवं उसके बेटे लोकेश कीर के मध्य विवाद होने पर आरोपी अमर सिंह कीर द्वारा डंडे एवं लोकेश कीर द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से दौलतराम कीर, जयनारायन कीर, हरीनारायण कीर एवं क्षमा बाई कीर पर हमला करते हुए सभी को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया।

 जिसमें सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय सिवनी मालवा ले जाने पर दौलतराम कीर को गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उक्त घटनाक्रम के आधार पर थाना शिवपुर में अपराध क्र. 102 /2026 धारा 296 (06), 118(1), 100(1), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। तदोपरांत जब पुलिस की टीम आरोपी अमर सिंह एवं लोकेश कीर को पकडने पहुंची तो आरोपी लोकेश कीर द्वारा शिवपुर थाने में पदस्थ आर. ओमप्रकाश जाट पर धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर घायल कर दिया एवं घटनास्थल से भाग निकला। उक्त आरक्षक को उपचार हेतु तत्काल शासकीय चिकित्सालय सिवनी मालवा रेफर करते हुए थाना शिवपुर में आरोपी लोकेश कीर के विरुद्ध एक और अपराध क्र. 103/ 2026 धारा 109 (1), 132, 121 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। 

प्रकरण गंभीर पृक्रति का होने से थाना प्रभारी शिवपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गए। घटनाक्रम डबल मर्डर एवं पुलिस पर हुए हमले को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पृथक- पृथक टीमें गठित की गई।

आरोपी लोकेश कीर की गिरफ्तारी बावत पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा 20,000 रु. के ईनाम की उ‌द्घोषणा की गई। पृथकृ- पृथक पुलिस टीमों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वैज्ञानिक पद्धति एवं मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए आरोपी लोकेश कीर पिता अमर सिंह कीर को गंजाल नदी के किनारे कोल गांव के जंगलों से दिनांक 25/04/26 के रात्रि 22 बजे पकडा गया। घटना के अन्य आरोपी अमर सिंह को दिनांक 22/04/26 को गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। साथ ही आरोपी लोकेश कीर द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गए धारदार हथियार (चाकू) को भी आरोपी के बताए स्थान से जब्त कर लिया गया है एवं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया जा रहा है।

आरोपी लोकेश कीर पिता अमरसिंह कीर उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम नाहरकोला एक आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी (01) अप. क्र. 41/2021 धारा 354,354 (घ), 354-D आईपीसी, 11/12 पोक्सो एक्ट (02) अप. क्र.75/2022 धारा 294,323,34,506 आईपीसी (03) अप. 117/2024 धारा 115 (2), 296 आईपीसी के कुल 03 अपराध पंजीबद्ध है ।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधीकारी पुलिस महेन्द्र सिंह चौहान सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवपुर उनि के एन रजक, थाना प्रभारी सेमरी हरचंद चौकी उनि विवेक यादव एवं थाना प्रभारी रामपुर गुर्रा उनि संजीव पवार द्वारा हमराह बल के संपूर्ण कार्यवाही की गई।सक्रिय भूमिका थाना प्रभारी शिवपुर उनि के एन रजक, उनि विवेक यादव, उनि संजीव पवार, सउनि अनिल ठाकुर, प्र.आर. विशाल, कृपाराम, आर. पवन, अशोक, दीपक, शिवम एवं सायबर सेल से आर. संदीप एवं दीपेश की सक्रिय भूमिका रही ।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here