डायल 112 पुलिस टीम की सूझबूझ और तत्परताः एंबुलेंस में लगी आग पर पाया काबू, मरीज को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल; पुलिस अधीक्षक एवं भोपाल केयर हॉस्पिटल की टीम ने किया सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 April 2026

डायल 112 पुलिस टीम की सूझबूझ और तत्परताः एंबुलेंस में लगी आग पर पाया काबू, मरीज को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल; पुलिस अधीक्षक एवं भोपाल केयर हॉस्पिटल की टीम ने किया सम्मानित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


डायल 112 पुलिस टीम की सूझबूझ और तत्परताः एंबुलेंस में लगी आग पर पाया काबू,

 मरीज को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल; पुलिस अधीक्षक  एवं भोपाल केयर हॉस्पिटल की टीम ने किया सम्मानित


 एके एन न्यूज नर्मदापुरम । थाना सिवनी मालवा अंतर्गत डायल 112 सेवा (FRV) के स्टाफ ने अपनी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टालते हुए एक मरीज की जान बचाई है।  22 अप्रैल को प्रातः सिवनी मालवा से एक मरीज को लेकर नर्मदापुरम जा रही भोपाल केयर हॉस्पिटल की एंबुलेंस में रास्ते में अचानक धुआं निकलने लगा। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने रास्ते के पेट्रोल पंप से फायर एग्जीक्यूटर लेकर एंबुलेंस में लगी आग को बुझाया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर ले जाई जा रही महिला को थाने की गाड़ी में शिफ्ट किया गया। 108 एम्बुलेंस को सूचित कर मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसका तुरंत उपचार शुरू हो सका और संभावित जनहानि टल गई। जिस एंबुलेंस से धुआं निकला वह सिवनी-बनापुरा स्थित भोपाल केयर हॉस्पिटल की थी 

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा डायल 112 स्टाफ को कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सम्मानित किया गया। जिस संबंध में खबरें समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित हुई एवं इन खबरों का संज्ञान लेते हुए सिवनी-बनापुरा स्थित भोपाल केयर हॉस्पिटल के संचालक मंडल द्वारा पूरी टीम को सम्मानित करने की इच्छा जाहिर की गई। 

जिसके अनुक्रम में 25 अप्रैल को कार्यालय पुलिस अधीक्षक में पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) एवं सिवनी-बनापुरा स्थित भोपाल केयर हॉस्पिटल के संचालक मंडल से उपस्थित डॉ. अजय शंकर मेहता, डॉ.अंकित गद्रे एवं जितेंद्र रघुवंशी द्वारा डायल 112 में ड्यूटीरत स्टाफ प्रधान आरक्षक सुशील कुमार मिश्रा, आरक्षक अजय गुप्ता और चालक सुधीर सहित एंबुलेंस चालक शाहरुख खान को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित सिवनी- बनापुरा स्थित भोपाल केयर हॉस्पिटल के संचालक मंडल से डॉ.अजय शंकर मेहता, डॉ.अंकितगद्रे एवं जितेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे। संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा भी समस्त पुलिस कर्मियों एवं एंबुलेंस चालक शाहरुख खान के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया।



No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here