युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 14 मई को रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 April 2026

युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 14 मई को रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 14 मई  को 

रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्‍व


नर्मदापुरम// कलेक्‍टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 14 मई 2026 को पं जवाहरलाल नेहरू स्‍मृति महाविद्यालय सोहागपुर जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा। तत्‍संबंध में कलेक्‍टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेले के सुचारु आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्‍व सौंप उनकी ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्‍टर श्री मिश्रा द्वारा रोजगार मेला का संपूर्ण प्रभार का दायित्‍व संयुक्‍त कलेक्‍टर नर्मदापुरम बृजेन्‍द्र रावत को एवं रोजगार मेला के लिए नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर सुश्री प्रियंका भल्‍लावी को सौंपा है। तथा रोजगार मेला के आयोजन संबंधी अन्‍य कार्यो एवं व्‍यवस्‍थाओं के लिए भी अधिकारियों को दायित्‍व सौंपा गया है।


No comments:

Post a Comment

इनरव्हील क्लब, नर्मदापुरम रॉयल द्वारा दीनदयाल रसोई मैं दो पंखे प्रदान किये गए

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  इनरव्हील क्लब, नर्मदापुरम रॉयल द्वारा  दीनदयाल रसोई  मैं दो पंखे प्रदान किये गए  नर्मदा पुरम। इन दिनों पड़ रही भीषण...

Post Top Ad

Responsive Ads Here