नर्मदा लोक कॉरिडोर शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जाएगी स्वीकार्य: कलेक्टर सोमेश मिश्रा* *कलेक्टर ने नर्मदालोक कॉरिडोर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश* *सीएमओ तैयार करें वर्क शेड्यूल, नियमित करें मॉनिटरिंग* *कलेक्टर की अध्यक्षता में नर्मदा लोक कॉरिडोर की समीक्षा बैठक संपन्न* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 April 2026

नर्मदा लोक कॉरिडोर शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जाएगी स्वीकार्य: कलेक्टर सोमेश मिश्रा* *कलेक्टर ने नर्मदालोक कॉरिडोर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश* *सीएमओ तैयार करें वर्क शेड्यूल, नियमित करें मॉनिटरिंग* *कलेक्टर की अध्यक्षता में नर्मदा लोक कॉरिडोर की समीक्षा बैठक संपन्न*


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


*नर्मदा लोक कॉरिडोर शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही की जाएगी स्वीकार्य: कलेक्टर सोमेश मिश्रा*

*कलेक्टर ने नर्मदालोक कॉरिडोर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*सीएमओ तैयार करें वर्क शेड्यूल, नियमित करें मॉनिटरिंग*

*कलेक्टर की अध्यक्षता में नर्मदा लोक कॉरिडोर की समीक्षा बैठक संपन्न*


नर्मदा पुरम। कलेक्टर ने शनिवार को रेवा सभा कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान नर्मदालोक कॉरिडोर के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने निर्माण कार्य हेतु निर्माण एजेंसी के लिए विस्तृत वर्क शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ नगर पालिका नर्मदापुरम को निर्देशित किया कि वर्क शेड्यूल के कार्यों को साप्ताहिक लक्ष्यों में विभाजित किया जाए तथा प्रत्येक सप्ताह कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र पूरी टीम को मोबिलाइज कर कार्य में तेजी लाई जाए।

बैठक में कलेक्टर ने नर्मदालोक कॉरिडोर के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्थानीय स्तर पर मैनेजर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाई जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि नर्मदालोक कॉरिडोर शासन की एक महत्वाकांक्षी कार्यों में से एक है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही कलेक्टर ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं तथा श्रमिकों को कार्य के दौरान उनका उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर स्वच्छ पेयजल, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी को समन्वय बनाकर समय अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमनुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, संयुक्त कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण नर्मदापुरम देवेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ नगरपालिका हेमेश्वरी पटले उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

इनरव्हील क्लब, नर्मदापुरम रॉयल द्वारा दीनदयाल रसोई मैं दो पंखे प्रदान किये गए

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  इनरव्हील क्लब, नर्मदापुरम रॉयल द्वारा  दीनदयाल रसोई  मैं दो पंखे प्रदान किये गए  नर्मदा पुरम। इन दिनों पड़ रही भीषण...

Post Top Ad

Responsive Ads Here