सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाट पर डूब रही 3 वर्षीय बच्ची को SDERF जवानों ने सुरक्षित बचाया पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया सम्मानित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 April 2026

सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाट पर डूब रही 3 वर्षीय बच्ची को SDERF जवानों ने सुरक्षित बचाया पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया सम्मानित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाट पर डूब रही 3 वर्षीय बच्ची को SDERF जवानों ने सुरक्षित बचाया

 पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया सम्मानित


नर्मदा पुरम। सोमवती अमावस्या के अवसर पर नर्मदा तटों पर स्नान करने आई भारी भीड़ के बीच पोस्ट ऑफिस घाट पर एक हृदयस्पर्शी घटना घटी। बैंक कॉलोनी (नई बस्ती) निवासी ऋषभ सराठे (पिताः पंकज सराठे) अपनी 3 वर्षीय पुत्री अदिति सराठे के साथ परिवार सहित नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। परिजनों के चिल्लाने पर ड्यूटी पर तैनात SDERF के सैनिक अभिषेक राजपूत (बैच नंबर 177) और सैनिक संतोष शुक्ला (बैच नंबर 194) ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी। जवानों ने कुछ ही पलों में बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्ची के अचेत अवस्था में होने पर उन्होंने रिकवरी पोजिशन में लिटाकर प्राथमिक उपचार (CPR) दिया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद बच्ची को खतरे से बाहर घोषित किया। वर्तमान में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बच्ची के परिजनों ने जवानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा भापुसे द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SDERF सैनिक अभिषेक राजपूत (बैच नंबर 177) और सैनिक संतोष शुक्ला (बैच नंबर 194) को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी के लिए सम्मानित किया एवं भविष्य में भी इसी जज्बे के साथ ड्यूटी करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित जिला विशेष शाखा प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह मुजाल्दे भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here