अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही जारी रेत का अवैध परिवहन करते 04 वाहन जप्‍त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 April 2026

अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही जारी रेत का अवैध परिवहन करते 04 वाहन जप्‍त



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही जारी

रेत का अवैध परिवहन करते 04 वाहन जप्‍त


नर्मदापुरम// कलेक्‍टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन एवं बिना ढके रेत का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।

तत्‍संबंध में खनिज विभाग द्वारा 26 अप्रैल 2026 को तहसील-सिवनी मालवा में अभियान चलाकर सिवनी मालवा में 02 डम्पर क्रमांक- MP09 DC 8669 एवं MP09 ZS 9918 को रेत खनिज एवं ग्राम -चौतलाय से 01 डम्पर क्रमांक- MP04 YU 5358 को गि‌ट्टी खनिज का ओवरलोड परिवहन करते जप्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा की अभिरक्षा में रखा गया है।

 तथा 27 अप्रैल 2026 को तह0- इटारसी से 01 ट्रेक्टर ट्राली स्वराज बिना नंबर को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर पुलिस थाना इटारसी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। साथ ही रेत के वाहनों की जाँच कर रेत का परिवहन ढककर किए जाने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाए जाने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का किया आयोजन आमजन की शिकायतों का किया गया निराकर

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का किया आयोजन  आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण नर्मदा पुरम। पुलिस...

Post Top Ad

Responsive Ads Here