जनसुनवाई में आवेदक को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रदान की 4 लाख रुपए की राहत राशि समग्र आईडी में हुई त्रुटि को मौके पर ही सुधरवाया पात्रता पर्ची की समस्या का हुआ तत्काल समाधान, राशन मित्र पोर्टल पर दर्ज हुआ नाम कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान 153 आवेदनों का किया समाधान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 April 2026

जनसुनवाई में आवेदक को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रदान की 4 लाख रुपए की राहत राशि समग्र आईडी में हुई त्रुटि को मौके पर ही सुधरवाया पात्रता पर्ची की समस्या का हुआ तत्काल समाधान, राशन मित्र पोर्टल पर दर्ज हुआ नाम कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान 153 आवेदनों का किया समाधान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जनसुनवाई में आवेदक को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रदान की 4 लाख रुपए की राहत राशि

समग्र आईडी में हुई त्रुटि को मौके पर ही सुधरवाया

पात्रता पर्ची की समस्या का हुआ तत्काल समाधान, राशन मित्र पोर्टल पर दर्ज हुआ नाम

कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान 153 आवेदनों का किया समाधान


नर्मदापुरम// मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने 153 से अधिक आवेदनों का परीक्षण कर जनसुनवाई में पहुंचे आवेदन को की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदकों को समक्ष में बिठाकर उनकी समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा कई मामलों का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया। 

कलेक्टर ने राजस्व, अवैध कब्ज़ा, राशन समस्या, आवास, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य समस्याओं की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को उनका निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि राजस्व मामले जैसे सीमांकन बंटवारा नामांतरण आदि से संबंधित समस्याओं में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष प्राथमिक की कार्यवाही करते हुए उनका निराकरण किया जाए तथा पारित आदेशों की तामिली भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी प्रयास करें कि अनुविभागीय स्तर पर ही आवेदकों की समस्या का समाधान हो जाए। किसी के साथ कलेक्टर ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देशित किया की जनसुनवाई के दौरान अथवा किसी अन्य समस्या के लिए पहुंचने वाले नागरिकों से सौम्य एवं शांतिपूर्ण व्यवहार से बात करें। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं उनको उनकी समस्याओं के लिए उचित मार्गदर्शन दें।

करंट से मृत्यु पर 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान

जनसुनवाई के दौरान सोहागपुर तहसील निवासी राजपुरी गोस्वामी के आवेदन जिसमे उन्होंने बताया कि उनके पुत्र मुकेश पुरी गोस्वामी की कृषि कार्य करने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। जिसकी राहत राशि अभी तक अप्राप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने राहत शाखा प्रभारी को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर शीघ्र ही आवेदक को राहत राशि राशि उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर से प्राप्त निर्देशानुसार राहत शाखा प्रभारी द्वारा मामले की जांच कर राशि प्रदाय किए जाने की कार्यवाही की गई। तत्पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा आवेदक को 4 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया।

पात्रता पर्ची की समस्या का हुआ तत्काल समाधान

जनसुनवाई में कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने नर्मदापुरम निवासी श्रीमती बसंती बस्तावर की राशन संबंधी समस्या का समाधान किया। आवेदन में श्रीमती बस्तवार ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा आर्थिक समस्या के कारण दो बच्चों का पालन पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर एल समक्ष पात्रता पर्ची चालू किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नीता कोरी को निर्देश दिए कि आवेदक की समस्या का समाधान करवाया जाए। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा पात्रता पर्ची जो कि 6 माह राशन न लेने के कारण बंद हो गई थी उसे राशन मित्र पोर्टल पर एंट्री करवाई गई। इसी प्रकार डोलरिया निवासी गोपी अहिरवार के पात्रता पर्ची प्राप्त न होने के आवेदन का वितरण समाधान करते हुए उनकी एंट्री नाम राशन मित्र पोर्टल पर करवाई गई।

समग्र आईडी में हुई त्रुटि को मौके पर ही किया निराकृत

जनसुनवाई में भीम सिंह राजपूत, निवासी ग्राम पंचायत बिसोन कला, तहसील सिवनी मालवा निवासी तहसील सिवनी मालवा द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी समग्र आईडी में पूर्व से ही वैवाहिक स्थिति ‘विवाहित’ अंकित थी, जबकि उनका विवाह हाल ही में संपन्न हुआ है। इस तकनीकी त्रुटि के कारण वे अपनी पत्नी का नाम समग्र परिवार में जोड़ने में असमर्थ थे, फलस्वरूप वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं, ऐसी स्थिति में योजनाओं का लाभ न मिल पाना उनके लिए गंभीर चिंता का विषय था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक को समस्या के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक द्वारा त्वरित पहल करते हुए राज्य स्तरीय तकनीकी टीम से सतत समन्वय स्थापित किया गया तथा आवश्यक तकनीकी सुधार सुनिश्चित कर समग्र पोर्टल में विद्यमान त्रुटि का सफलतापूर्वक निराकरण कराया गया।

रुका हुआ राशन वापस मिला

नर्मदापुरम निवासी शफीका बानो ने अपनी समस्या प्रकट करते हुए कलेक्टर को बताया कि उन्हें गत निर्धारित मात्रा के अनुरूप राशन में कटौती करते हुए कम राशन प्राप्त हुआ है। तथा संबंधित राशन दुकान संचालक द्वारा बाकी का राशन प्रदान किया नहीं जा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने आवेदक को बचा हुआ राशन त्वरित रूप से प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। तत्संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नीता कोरी द्वारा आवेदक को बचा हुआ राशन करवाया गया जिस पर आवेदक श्रीमती शफिका बानो ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बुजुर्ग आवेदक को इलाज के लिए पहुंचाया गया जिला अस्पताल

जनसुनवाई के दौरान माखननगर निवासी बुजुर्ग प्रभुदायल यादव ने आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इलाज करवाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ नर्मदा पुरम नरसिंह गहलोत को निर्देशित किया कि बुजुर्ग को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया जाए तथा उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। उक्त निर्देशों के परिपालन में सीएमएचओ नर्मदापुरम द्वारा बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया एवं उनका इलाज प्रारंभ करवाया गया।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने भी जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं उपस्थित अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नीता कोरी, एसडीएम नर्मदापुरम जय सोलंकी ने भी जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की समस्याओं का समाधान किया। जनसुनवाई के दौरान अन्य जिलाधिकारीगण भी सभा कक्ष में उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का किया आयोजन आमजन की शिकायतों का किया गया निराकर

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का किया आयोजन  आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण नर्मदा पुरम। पुलिस...

Post Top Ad

Responsive Ads Here