मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने किया नगर का निरीक्षण देखी सफाई व्यवस्था, गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 April 2026

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने किया नगर का निरीक्षण देखी सफाई व्यवस्था, गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मुख्य नगरपालिका अधिकारी  ने किया नगर का निरीक्षण 

देखी सफाई व्यवस्था, गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश 


नर्मदापुरम्। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा मंगलवार को स्वच्छता शाखा प्रभारी दीक्षा तिवारी के साथ नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।  गंदगी करने वालों पर समझाइश देने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले तथा स्वच्छता शाखा प्रभारी दीक्षा तिवारी के निर्देशन में नगर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा नगर के अनेक क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नेहरू पार्क के पास सब्जी विक्रेता द्वारा फल एवं सब्जी के डंठल फैंकने पर नाराजगी व्यक्त की तथा दोबारा कचरा करने पर जुर्माने करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here