राहवीर एवं पीएम कैशलैस योजना का हो व्यापक , ब्लैकस्पॉट हटाने के लिए संबंधित निर्माण विभाग करे आवश्यक कार्यवाही: कलेक्टर सोमेश मिश्रा जिला एवं अनुविभाग स्तर पर तैयार किया जाए हेलमेट बैंक कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 April 2026

राहवीर एवं पीएम कैशलैस योजना का हो व्यापक , ब्लैकस्पॉट हटाने के लिए संबंधित निर्माण विभाग करे आवश्यक कार्यवाही: कलेक्टर सोमेश मिश्रा जिला एवं अनुविभाग स्तर पर तैयार किया जाए हेलमेट बैंक कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न


 मनोज सोनी एडिटर 


राहवीर एवं पीएम कैशलैस योजना का हो व्यापक , ब्लैकस्पॉट हटाने के लिए संबंधित निर्माण विभाग करे आवश्यक कार्यवाही: कलेक्टर सोमेश मिश्रा

जिला एवं अनुविभाग स्तर पर तैयार किया जाए हेलमेट बैंक

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न


नर्मदापुरम// जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने हेतु संबंधित विभागों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि हाईवे एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर चिन्हित किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए। 

कलेक्टर ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां आवश्यकता हो वहां अंडर पास निर्माण, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर अथवा अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। कलेक्टर ने आरटीओ एवं यातायात विभाग को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर एक हेलमेट बैंक बनाया जाए। तथा इसी की तर्ज पर अनुविभाग स्तर पर भी हेलमेट बैंक तैयार किए जाएं। तथा आम नागरिकों को हेलमेट उपयोग करने के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। उन्होंने कहा की सभी शासकीय कार्यालय में भी कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी भी हेलमेट लगाने की जिम्मेदारी समझें। इसी के साथ कलेक्टर ने सीएमएचओ नर्मदापूरम को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर एक निशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित कर वाहन चालकों (ड्राइवर) की जांच की जाए।

बैठक में कलेक्टर ने नियमित चेकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को वाहन सही लेन में चलाने हेतु निरंतर जागरूकता प्रसारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएम कैशलैस एवं रहवीर योजना के संबंध में नियमित जन-जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए, जिससे गोल्डन आवर के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार मिल सके और जनहानि में कमी लाई जा सके।  कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को निर्देश दिए कि कैशलेस उपचार योजना के तहत निजी अस्पतालों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने मेडलेपर प्रक्रिया के शत-प्रतिशत ऑनलाइन क्रियान्वयन को प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकरण को ऑफलाइन दर्ज न करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस विभाग से समन्वय कर बीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अमले को आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने स्कूल एवं उच्च शिक्षा के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर नियमित जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान प्रस्तावित बिंदुओं पर संबंधित विभागों द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए समय सीमा के अंदर कंप्लायंस दर्ज किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, सीईओ हिमांशु जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here