जीसीए की शानदार जीत, विक्टोरियस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जीसीएनए प्रो स्टार इटारसी को हराया.. - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 April 2026

जीसीए की शानदार जीत, विक्टोरियस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जीसीएनए प्रो स्टार इटारसी को हराया..

 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

जीसीए की शानदार जीत, विक्टोरियस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जीसीएनए प्रो स्टार इटारसी को हराया..


 नर्मदा पुरम। डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और प्रो स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में मात्र 79 रन बनाए जिसे जीसीए के बल्लेबाजों ने दो विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करके जीत हासिल की,आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिव्यांश गालर रहे जिन्होंने इस मैच में 5 विकेट प्राप्त किया और साथ ही 15 रनों का महत्वपूर्ण योगदान भी दिया, इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ धावक श्री कें.एन.त्रिपाठी, होशंगाबाद संभाग के तेज गेंदबाज और एमपीएल निवाड़ के खिलाडी कार्तिक राजोरिया द्वारा दिया गयाl                     

 आज का दूसरा मैच कैडबरी इटारसी और अनंत विक्टोरिया के मध्य खेला गया जिसमें अनंत विक्टोरियस के कप्तान शशांक दुबे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया किंतु उनकी टीम निर्धारित 15 ओवर में 118 रन ही बना सके, कैडबरी के बल्लेबाजों ने अपना विजयलक्ष्य प्राप्त किया और अपनी टीम को जीत दिलाई l इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच कार्तिक रहे, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आध्या तिवारी की प्रतियोगिता के संरक्षक मोहित अग्निहोत्री, माताजी श्रीमती रश्मि तिवारी, विक्टोरियस क्रिकेट टीम के कोच सौरभ चौरसिया, दशरथ गिरी गोस्वामी, महेंद्र चौकसे, नितिन यादव ने दिया, मैच के अंपायर गौरव चौरसिया, आरव गोस्वामी रहे।

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here