भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध शराब पर इटारसी पुलिस ने की सख्त कार्रवाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 24 April 2026

भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध शराब पर इटारसी पुलिस ने की सख्त कार्रवाई



 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अवैध शराब पर इटारसी पुलिस ने की सख्त कार्रवाई


नर्मदा पुरम। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 24/04/26 को मुखबिर द्वारा थाना इटारसी में सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टाटा कार में भरकर कुछ लोगो के द्वारा बैतूल मार्ग से होते हुए भारी मात्रा में अवैध रुप से शराब भरकर इटारसी में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। 

जिसे पुलिस ने तुंरत पहुँचकर पकडा है पूर्व में ही अवैध शराब को लेकर सख्ती करने संबंधी पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश अति.पु. अधीक्षक से प्राप्त निर्देश एंव अनुविभागीय अधिकारी के मार्ग दर्शन में उक्त सूचना पर थाना इटारसी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम का गठन किया गया एंव गवाहो के साथ पथरोटा पुलिया के पास संदेहियो का इंतजार किया गया जो कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एम पी 04 सी डब्ल्यू 0952 की इटारसी की ओर आती नजर आई, कार चालक द्वारा पुलिस को देखकर कार को घाटली की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग की ओर मोड लिया गया परंतु पुलिस स्टाफ द्वारा उक्त कार को घेरकर पकड लिया गया कार चालक से पूछताछ पर अपना नाम अब्दुल जाहिद अंसारी पिता अब्दुल अजीज उम्र 32 वर्ष निवासी भाट मोहल्ला इटारसी एंव बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना 

नाम हेमंत राजपूत पिता प्रेमसिंह राजपूत उम्र 54 वर्ष निवासी गांधी नगर इटारसी का होना बताया, कार की तलाश लेने पर उसमें देसी विदेसी शराब की कुल 26 पेटियाँ प्राप्त हुई जिसमें शराब की मात्रा 241.200 लीटर होनी पाई गई, जिस पर पुलिस द्वारा कार सहित समस्त शराब जप्त कर ली गई है, जो कि कुल मशरुका 6,45,000/- रुपयो का जप्त हुआ है, आरोपियो द्वारा पूछताछ पर उक्त जप्तशुदा शराब संदीप मिहानी निवासी भाट मोहल्ला इटारसी की होनी बताई गई है, जिसे प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, शेष आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

विशेष भूमिका थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, प्र.आर. 484 मनमोहन अहिरवार, प्र.आर. 268 रामनारायण, आर. 535 महेन्द्र गुर्जर, आर. 538 साकिर, आर. 392 बंसत आर. 714 अनिल पाल आर 40 अंकित गौर।



No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here