मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
*उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल*
*कलेक्टर के निर्देशानुसार केन्द्रों पर वितरित की जा रही किसान मेडिकल किट*
नर्मदा पुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा की संवेदनशील सोच के अनुरूप जिले में संचालित गेहूं एवं चना उपार्जन प्रक्रिया के तहत उपार्जन केंद्रों पर किसानों एवं हम्मालों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर ‘किसान मेडिकल किट’ उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने इटारसी स्थित रैसलपुर उपार्जन केंद्र (दादाजी वेयरहाउस) पहुंचकर किसानों को किसान मेडिकल किट वितरित की। साथ ही जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों पर भी इसी प्रकार मेडिकल किट उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नीता कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को 75 मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य उपार्जन केंद्रों पर भी किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में किसानों को होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेडिकल किट में ओआरएस घोल सहित अन्य आवश्यक दवाइयां शामिल की गई हैं।
जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो सके। उपार्जन केंद्रों पर कार्यरत किसानों एवं श्रमिकों को गर्मी के प्रभाव से राहत मिलेगी तथा उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं ताप्ती धूप में किसानों को एवं उपार्जन कार्य में संलग्न हम्मालों को राहत देने के उद्देश्य से सभी को उपार्जन केंद्र पर शरबत, जलजीरा, सत्तू आदि प्रदाय किए जाने की भी व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
तत्संबंध में नर्मदांचल विपणन सहकारी समिति,सेवा सहकारी समिति रायपुर द्वारा कृषकों एवं श्रमिकों को शीतल पेय जल एवं मठ्ठा, छाछ पिलाया गया एवं फर्स्ट एड बॉक्स में आवश्यक औषधियों का वितरण प्राथमिक उपचार हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नीता कोरी, उपसंचालक कृषि, श्री रविकांत सिंह, जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग वासुदेव दवांडे, जिला प्रबंधक mpscsc संतोष सखेरे द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment