उर्वरक विक्रेताओं को शत-प्रतिशत 'ई-टोकन' प्रणाली से वितरण के निर्देश; कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 April 2026

उर्वरक विक्रेताओं को शत-प्रतिशत 'ई-टोकन' प्रणाली से वितरण के निर्देश; कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


उर्वरक विक्रेताओं को शत-प्रतिशत 'ई-टोकन' प्रणाली से वितरण के निर्देश; कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण


नर्मदापुरम//  उपसंचालक कृषि, जिला नर्मदापुरम के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अमले द्वारा विकासखंड माखननगर के विभिन्न नी‍जी उर्वरक विक्रताओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य किसानों को सुलभता से खाद उपलब्ध कराना और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, पीओएस (POS) मशीन और भौतिक स्टॉक का मिलान किया। निरीक्षण दल द्वारा सभी उर्वरक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि खाद का वितरण केवल और केवल 'ई-टोकन' प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए। बिना ई-टोकन के किसी भी कृषक को उर्वरक विक्रय न किया जाए। सभी विक्रेता अपने स्टॉक और विक्रय की जानकारी अद्यतन रखें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक गुण (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि ई-टोकन प्रणाली लागू होने से किसानों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। विभाग द्वारा लगातार विक्रेताओं की निगरानी की जा रही है ताकि जिले के किसी भी किसान को खाद प्राप्त करने में असुविधा न हो।

कृषि विभाग ने समस्त कृषकों से अपील की है कि वे खाद प्राप्त करने के लिए निर्धारित ई-टोकन प्रक्रिया का पालन करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय कार्यालय में संपर्क करें।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here