सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया अधिकारियों को लगाई फोन पर फटकार नर्मदा पुरम गेहूं खरीदी में नंबर वन है तो वन ही रहना चाहिए, सांसद ने यह भी कहा कि गेहूं का रिजेक्शन नहीं सलेक्शन हों‌ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 1 May 2026

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया अधिकारियों को लगाई फोन पर फटकार नर्मदा पुरम गेहूं खरीदी में नंबर वन है तो वन ही रहना चाहिए, सांसद ने यह भी कहा कि गेहूं का रिजेक्शन नहीं सलेक्शन हों‌




 एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ 


सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया

अधिकारियों को लगाई फोन पर फटकार 

 नर्मदा पुरम गेहूं खरीदी में नंबर वन है तो वन ही रहना चाहिए, सांसद ने यह भी कहा कि गेहूं का रिजेक्शन नहीं सलेक्शन हों‌ 


नर्मदा पुरम। शुक्रवार शाम को सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। वहीं कृषि उपज मंडी में समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा उसमें एफसीआई द्वारा नियमों का हवाला देते हुए उसमें से अधिकांश गाड़ियों को रिजेक्ट कर दिया गया है जिसके चलते समितियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा जिसका असर गेहूं की खरीदी पर पड़ रहा है। आलम यह है कि किसानों के सलाट बुक होने के बाबजूद भी दो से पांच दिन तक लग रहे जिससे किसान भी हैरान परेशान हो रहे हैं। इस दौरान सांसद श्री चौधरी ने दोनों खरीदी केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाएं देखी और वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर उपस्थित नहीं रहने और छुट्टी पर होने की बात पर उन्हें फोन पर ही फटकार लगाई। वहीं कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, वेयर हाउस प्रबंधक, नान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित हुए श्री चौधरी ने उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीदी ठीक से हो और रिजेक्ट किए गए गेहूं को फिर से जांच पड़ताल कर एफसीआई भेजा जाए और यहां पर एफसीआई  के सर्वेयर को नियुक्त किया जाए और गेहूं की खरीदी की जाए हमारा नर्मदा पुरम गेहूं खरीदी में नंबर वन है तो वन ही रहना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि गेहूं का रिजेक्शन नहीं सलेक्शन हों‌ । इस दौरान किसान भाई, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी सहित मंडी सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया अधिकारियों को लगाई फोन पर फटकार नर्मदा पुरम गेहूं खरीदी में नंबर वन है तो वन ही रहना चाहिए, सांसद ने यह भी कहा कि गेहूं का रिजेक्शन नहीं सलेक्शन हों‌

 एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ  सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया अधिकारियों को लगाई फोन पर फटकार   नर्मदा पुरम गेहूं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here