होटल मे चल रहा था सैक्स रैकैट, पुलिस ने रेड मार 6 युवतियो सहित दर्जन भर को पकडा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 June 2021

होटल मे चल रहा था सैक्स रैकैट, पुलिस ने रेड मार 6 युवतियो सहित दर्जन भर को पकडा

 भोपाल/देवास। देवास शहर मे देर रात को पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए एक होटल में रेड मारकर यहॉ चल रहे सैक्स रैकेट का भांडाफोड करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली की कुछ लड़कियां भी शामिल है, पुलिस को दिल्ली पासिंग गाड़ी भी मिली है। जानकारी के अनुसार देवास के उज्जैन रोड स्थित बांगर में मेपल्स ब्लू होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली की 6 लड़कियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस ने होटल से अशोक पिता रोजड़ी नाथ निवासी राजगढ़, जयेश पिता रूपनारायण निवासी धार, सूरजभान पिता प्रेमपाल निवासी दिल्ली, अमित पिता इंद्रदेव निवासी दिल्ली, राहुल पिता संतोष निवासी दिल्ली और विनोद पिता गोपाल निवासी इंदौर के साथ आधा दर्नन लड़कियों को भी होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल से तीन कार और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। दिल्ली की लड़कियों को दलाल लेकर आया था। अफसरो ने बताया कि एक दलाल समेत 6 लड़के और 6 लड़कियों को यहां पर अनैतिक कार्य में लिप्त पाया है। जिन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया गया है, कि यह होटल पहले भी जुएं के कारण काफी चर्चाओ मे रहा है। यह होटल एक पुलिस अफसर समेत चार पार्टनर का है। इन लोगों ने यह होटल किराए पर अशोक नाथ नाम के व्यक्ति को दे रखा था, जो कि इस मामले में मुख्य आरोपी भी है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here