‘वांटेड’ की सीक्वल का फील देती है ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 13 June 2021

‘वांटेड’ की सीक्वल का फील देती है ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’


 एक कोरियन फिल्म ‘द आउटलॉज’ की रीमेक  ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’सीधे घरों में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई। फिल्म में बताया गया है किमुंबई का युवा नशे में डूबता जा रहा है। इस शहर को नशे से बाहर निकालने के लिए सस्पेंड हुए पुलिस ऑफिसर राधे यानि सलमान खान को बुलाया जाता है। राधे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट होता है, जो पिछले 10 सालों में 97 एनकाउंटर कर चुका है और जिसके 23 ट्रांसफर हो चुके हैं।  उसका मिशन राणा रणदीप हुड्डा के खिलाफ होता है। जो शहर पर राज करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इधर राधे को  अपने बॉस की बहन दिया यानि दिशा पटानी से प्यार हो जाता है।

 फिल्म में दिशा पटानी जब भी सीन में नजर आती हैं ग्लैमर का तड़का लगाती हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के एक्शन और डॉयलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सलमान और दिशा पटानी की केमिस्ट्री जमी नहीं। वहीं गैंगस्टर के किरदार में रणदीप हुड्डा ने जोरदार एक्टिंग की है।  ‘सीटीमार’ गाना ठीक क्लाइमेक्स से पहले आकर फिल्म का जो भी थोड़ा बहुत मज़ा है उसे खराब कर देता है। फिल्म को ‘वांटेड’ की सीक्वेल का फील देने की कोशिश बहुत की गई है। कुल मिलाकर अगर आप सलमान के फैन हैं तो उनका स्वैग देखने के लिए फिल्म देख सकते हैं।

  फिल्म रिव्यू: टिया शर्मा

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here