ED के सामने पेश नहीं हुए देशमुख….बोले मैं 72 साल का हूं, मुझे कई बीमारियां - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 29 June 2021

ED के सामने पेश नहीं हुए देशमुख….बोले मैं 72 साल का हूं, मुझे कई बीमारियां

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख  आज भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने हाजिर नहीं हुए। उन्होंने इस बाबत पत्र लिखकर ED (प्रवर्तन निदेशालय) को सूचित किया है। देशमुख के मुताबिक  मेरी उम्र 72 साल है और मुझे  कई दूसरी बीमारियां हैं। उन्होंने कहा कि72 साल का होने और आयु से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होने के बावजूद आपने मुझे 25 जून को बुलाया और ईडी के कई अधिकारियों ने बिना सोशल डिस्टेंसिंग के मुझ से कई घंटे की पूछताछ की है। उम्र और स्वास्थ्य के कारण, मुझे कोविड-19 से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है। अगर ED चाहे तो ऑडियो या वीडियो के माध्यम से बयान दर्ज करा सकती है। हालांकि, पत्र लिखने के कुछ देर बाद उनकी ओर से एक वकील ED ऑफिस पहुंचे हैं। तीन पन्ने के पत्र में अनिल देशमुख ने उनके खिलाफ दर्ज ECIR की कॉपी की भी डिमांड की है। 

क्या है मामला

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद ED इस मामले में “मनी लॉन्ड्रिंग” का केस दर्ज कर, जांच कर रही है। ED ने देशमुख को पहले 25 जून और फिर 29 जून को पूछताछ के लिए समन किया था।प्रवर्तन निदेशालय अब तक देशमुख के कई ठिकानों पर दो बार रेड कर चुकी है। ED ने शुक्रवार देर रात देशमुख के पीए संजीव पलांडे और पीएस कुंदन शिंदे को अरेस्ट किया था, दोनों फिलहाल केंद्रीय एजेंसी की कस्टडी में हैं। ये एक जुलाई तक ED की रिमांड पर हैं। इन पर आरोप हैं कि ये इन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में देशमुख की मदद की थी। जांच एजेंसी ने शनिवार को देशमुख को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन देशमुख ने पेश होने के लिए नई तारीख मांगी है।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here