इण्डिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी,1 करोड 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 July 2021

इण्डिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी,1 करोड 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

 भोपाल - भोपाल क्राइम ब्रांच ने 05 लोगो की अन्तर्राज्यीय गैंग को गाजीयाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गयी गैंग पर आरोप है  कि इन्होने राजधानी भोपाल सहित अन्य राज्यों के बेरोजगार युवकों से इण्डिगो एयरलाइंस में एक्सेक्यूटिव  नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए ठग लिए हैं ।सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही करते हुए 11000/- रूपये आरोपीगणो के खाते में फ्रीज किये गये।तकनीकि एनालिसिस के आधार पर कार्यवाही कर कुल 05 आरोपीगणों को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है ।आरोपीगणों से प्रकरण में प्रयुक्त कुल 01 कम्प्यूटर मोनीटर, 01 कम्प्यूटर सी0पी0यू0, 26 मोवाइल फोन 34 पुरानी सिमकार्ड , 03 ए0टी0एम0 कार्ड, 02 चेकबुक व 01 बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेजों को जप्त किया गया है। खातों से अब तक लगभग 01 करोड 20 लाख रूपये का ट्रांजेक्शन का पता चला है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार फ्रॉड बैंक खाता धारक व फ्रॉड कालर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी है ।


 क्राइम ब्रांच को आवेदक ने शिकायत की थी इसके पास दिनांक 09.04.2021 को अज्ञात नंबरो से कॉल आया तथा कॉलर ने स्वयं को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से राजाभोज एयरपोर्ट पर सिविल डिपार्टमेंट में एक्जीक्यूटिव की नौकरी दिलाने की बात की। इसके बाद क्रमशः नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन, परीक्षा, वेरीफिकेशन व यूनिफॉर्म के लिए कुल 26140/-रूपये की धोखाधड़ी से अपने खाते में डलवा लिए। शिकायत मिलते ही अति. पुलिस महानिदेशक  ए. साईं मनोहर व पुलिस उप महानिरीक्षक शहर  इरशाद वली के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक (दक्षिण)  सांई कृष्णा थोटा के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक जोन-1 भोपाल  अंकित जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर श्रीमति नीतू सिंह के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम द्वारा राजाभोज एयरपोर्ट पर सिविल डिपार्टमेंट में एक्जीक्यूटिव की पोस्ट कि नौकरी दिलाने के नाम पर 26140/- रूपये कि धोखाधडी करने वाले ठगों को  गिरफ्तार किया गया है।


क्राइम ब्रांच भोपाल के बताये अनुसार आरोपीगण अतुल,गोविन्द व एक अन्य आरोपी द्वारा गाजियाबाद में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था, इससे पहले भी आरोपियों द्वारा इंद्रपुरम गाजीयाबाद में कॉल सेंटर का संचालन किया गया था। आरोपीगणों द्वारा प्रशिक्षण देकर 06 लड़कियों को कॉल करने के लिये रखा गया था और अन्य आरोपीगण लड़कियों को ट्रेनिंग देने, ए0टी0एम0 से पैसा निकालने व फर्जी खाता खुलवाने, फ्रॉड हेतु फर्जी खाते उपलब्ध कराने का काम करते थे।    

 

सायबर क्राइम ब्रॉच में की गई शिकायत में आरोपीगणों ने फरियादी को फ्रॉड कॉल करके एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से राजा भोज एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने की बात की, फरियादी को नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन की फीस 2150 /- जमा करवाई उसके बाद लिंक भेजी जिस पर परीक्षा प्रश्न पत्र भेजा गया जिसे फरियादी द्वारा परीक्षा उपरांत जमा किया गया। इसके बाद आरोपीगणों द्वारा फरियादी को नौकरी के लिए वेरीफिकेशन व ट्रेनिंग के लिए क्रमशः 8240/- रूपये लिए गये। इसके पश्चात् फरियादी को व्हाट्सएप पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया  का ज्वाइनिंग लेटर भेजा। जिससे फरियादी को इण्डिगो एयरलाइंस में नौकरी देने का विश्वास दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here