महाराष्ट्र में हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 की मौत, पायलट जख्मी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 16 July 2021

महाराष्ट्र में हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 की मौत, पायलट जख्मी


 जलगांव.
यहां की चोपड़ा तहसील के जंगल में  एक हेलिकॉप्टर के क्रैश हो जाने से  एक की मौत हो गई है और एक गंभीर रुप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वर्डी शिवरात वन क्षेत्र के एक खेत में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें फ्लाइट इंस्ट्रक्टर की मौत हो गई। हादसे में एक ट्रेनी महिला पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिन्हें आदिवासियों ने बचाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर एनएमआईएमएस एकेडमी ऑफ एविएशन का बताया जा रहा है। 


वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार, पुलिस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है । सिंधिया ने लिखा है कि दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मौके पर जांच टीम भेजी जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here