महाराष्ट्र में जेईई-मुख्य परीक्षा के स्टूडेंटस को मिलेगा एक और मौका - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 24 July 2021

महाराष्ट्र में जेईई-मुख्य परीक्षा के स्टूडेंटस को मिलेगा एक और मौका

 


नई दिल्ली.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के जेईई-मुख्य परीक्षा के स्टूडेंटस को परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया जाएगा।प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर मैंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को सलाह दी है कि वे उन सभी स्टूडेंटस को एक और मौका दें, जो तीसरे सत्र में जेईई (मुख्य) परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में सक्षम नहीं हों। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली, सातारा के वे स्टूडेंटस जो 25 और 27 जुलाई को जेईई (मुख्य) परीक्षा-2021 के तीसरे सत्र में शामिल हो पाने में असमर्थ हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें दूसरा अवसर दिया जाएगा और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस संबंध में जल्द ही तारीख़ों की घोषणा करेगी।’

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here