रायपुर। रायपुर नगर निगम के वार्डों में साफ-सफाई के काम में लगे निगम के सफाई कामगारों की गैरहाजिरी की पड़ताल इन दिनों चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव खुद ही अधिकारियों के साथ रोज वार्डो का औचक निरीक्षण कर सफाई कामगारों की उपस्थिति की जांच कर रहे हैं। गैरहाजिर सफाई कामगारों को चेतावनी देने के साथ ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अब जोन स्तर पर सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही वार्ड पार्षदों से ठेका कंपनी के कचरा कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद रामकी कंपनी पर निगम शिकंजा कसेगा।
रायपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। एक वार्ड में औसतन करीब 45 सफाई कामगार और दो-दो ठेकेदार कार्यरत हैं। साफ-सफाई व्यवस्था में लगे सफाई कामगार वार्डों से अक्सर नदारद रहते हैं। इसके कारण वार्डों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने लगी हैं। जगह-जगह गंदगी फैले होने से रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कामगारों की लगातार गैरहाजिरी की शिकायत मिलने पर निगम के अधिकारी लगातार कारवाई कर रहे है, फिर भी सफाई कामगार और ठेकेदारों पर फर्क नहीं पड़ रहा है।
Post Top Ad
Monday, 27 September 2021
रामकी कंपनी पर निगम कसेगा शिकंजा़
Tags
# Chhattisgarh
About Editor Desk
Chhattisgarh
Label:
Chhattisgarh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment