पांच दिवसीय दौरे पर इटली गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रोम स्थित रोमा कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यह वही जगह है जहां पर दुनिया के तमाम देश जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान रोमा कन्वेंशन सेंटर में 'पारिवारिक फोटो' के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया।इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी खुद पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचे थे। इससे पहले पीएम मोदी ने यूरोपियन परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल व यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी और अन्य देशों के नेता 'वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सत्र में शामिल हुए।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पोप ने महामारी के दौरान जरूरतमंद देशों को भारत की सहायता की सराहना की। इसके अलावा अन्य देशों के नेताओं ने कोविड-19 महामारी और दुनिया भर के लोगों के लिए इसके परिणामों पर बात की। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौती पर भी गहराई से चर्चा की। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय आयोग व परिषद के अध्यक्षों व इटली के पीएम के साथ बैठक की थी। इस दौरान जलवायु परिवर्तन, अफगानिस्तान व अन्य क्षेत्रीय व वैश्विक हितों पर चर्चा हुई थी।
Post Top Ad
Saturday, 30 October 2021
कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
Tags
# international
About Editor Desk
international
Label:
international
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। सामाजिक सं...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment