लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब हम ब्राह्मण की बात करते हैं तो एक संकल्पना अपने आप सबके सामने आ जाती है। ब्राह्मण का मतलब संस्कार, संस्कृति और धर्म से है। वे स्वयं कष्ट भोगते हैं लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने देते हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी हमारे ब्राह्मण समाज की बात चलती है तो हमारे सामने इस देश की ऋषि परंपरा सामने आती है।
दोनों राजनेताओं ने रविवार को राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण परिवार के 16वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुनिया में बहुत से मत-मजहब, संप्रदाय और उपासना विधियां आईं। सभी समय के अनुरूप इतिहास के कालखंड में समाहित हो गई। अगर आज सनातन धर्म जीवित रहा है और आज भी पूरी दुनिया के अंदर अपने भगवे झंडे को गोड़ कर मजबूती के साथ चल रहा है तो इसलिए क्योकि वह ब्रह्म तत्व हमारे पास मौजूद है। जो आत्मा में सदैव विरजमान रह कर स्वयं कष्ट सहते हुए भी उसे ओच नहीं आने देता है।
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्राह्मण परिवार के मुखिया शिवशंकर अवस्थी ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब भी हमारे ब्राह्मण समाज की बात चलती है तो हमारे सामने इस देश की ऋषि परंपरा सामने आती है। वहीं कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि देवों के गुणों का समावेश जिसमें होता है, वही ब्राह्मण कहलाता है। यह कोई जाति नहीं, विचारधारा है। खुद भिक्षाटन कर दूसरा को राजा बनाने वाला ब्राह्मण वर्ग रहा है। आज का दौर बदल चुका है। शीर्ष स्थानों पर आज भी इस वर्ग का दबदबा है। लोग संस्कार सीखते हैं, तो ब्राह्मण परिवार से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के नाम पर तिलक-तराजू का नारे लिखने वाले ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 58 ब्राह्मण विधायक भाजपा के हैं।
Post Top Ad
Tuesday, 16 November 2021
ब्राह्मण स्वयं कष्ट भोगते हैं लेकिन धर्म पर कभी आंच नहीं आने देते-योगी
Tags
# Uttar pradesh
About Editor Desk
Uttar pradesh
Label:
Uttar pradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment