रायसेन स्थित तितली पार्क में आयोजित अनुभूति कैम्प में दिव्यांग बच्चों को वन, वन्य जीवों और पर्यावरण की दी गई जानकारी कलेक्टर, एसपी तथा डीएफओ सहित अन्य अधिकारी भी कैम्प में हुए शामिल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 March 2022

रायसेन स्थित तितली पार्क में आयोजित अनुभूति कैम्प में दिव्यांग बच्चों को वन, वन्य जीवों और पर्यावरण की दी गई जानकारी कलेक्टर, एसपी तथा डीएफओ सहित अन्य अधिकारी भी कैम्प में हुए शामिल


रायसेन, 05 मार्च 2022
        रायसेन स्थित तितली पार्क में वन विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए
अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया। इस अनुभूति कैम्प में कलेक्टर श्री
अरविन्द कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल तथा डीएफओ
श्री अजय कुमार पाण्डेय भी शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ
ट्रेक घूमा और संवाद किया।
        इस दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने अनुभूति कार्यक्रम की सराहना करते हुए
कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को प्रकृति की सुंदरता और वनों
से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के
लिए प्रेरित भी होते हैं। अनुभूति कैम्प में वन विभाग के अधिकारियों
द्वारा दिव्यांग बच्चों को वन, वन्य जीवों, जैव विविधता और पर्यावरण
संतुलन के बारे में जानकारी देते हुए उनका महत्व बताया गया। अनुभूति
कैम्प में दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई
तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। अनुभूति कैम्प में जिला पंचायत सीईओ
श्री पीसी शर्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री एनएस तोमर, सामाजिक न्याय
विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here