गहलोत सरकार 2000 बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराएगी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 June 2022

गहलोत सरकार 2000 बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराएगी


राजस्थान सरकार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस साल 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवायेगी। देवस्थान विभाग के आयुक्त करण सिंह ने बताया कि इनमें से 18 हजार यात्रियों को रेल द्वारा एवं दो हजार यात्रियों को हवाई जहाज द्वारा यात्रा करवाई जाएगी।सिंह ने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन 16 जून, 2022 से 10 जुलाई 2022 तक किए जा सकेंगे। रेल द्वारा रामेश्वरम एवं मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरुपति, द्वारकापुरी एवं सोमनाथ, वैष्णोदेवी तथा अमृतसर, प्रयागराज एवं वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर एवं पावापुरी, उज्जैन एवं ओमकारेश्वर, गंगासागर, कामाख्या, हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च  की यात्रा करवाई जाएगी।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here