बिलासपुर में बारिश की संभावना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 June 2022

बिलासपुर में बारिश की संभावना


बिलासपुर। भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। न्याय धानी में बीते 72 घंटे के भीतर जिस तरह से मौसम ने करवट बदली है और झमाझम बारिश हुई है उससे साफ है कि आज भी यह जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो धीरे-धीरे मानसून दस्तक दे रहा है। जल्दी इसकी घोषणा की जाएगी। आज से सूर्य की तपिश और कम होगी। रिमझिम बारिश होने के कारण उमस का प्रभाव भी कम होगा। भीषण गर्मी से अब राहत मिली है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने भी स्पष्ट कर दिया है कि अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होगा। आसमान में बादल आने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

महाराणा प्रताप मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रोहना द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय शिविर बाई खेड़ी में किया आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    महाराणा प्रताप मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रोहना द्वारा   राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय शिविर बाई खेड़ी  ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here