कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 July 2022

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार नीचे आ रही है। मंगलवार को कच्चे तेल का दाम वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 7 डॉलर की गिरावट के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। पिछले तीन महीने में यह पहला मौका है, जब कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के नीचे आई है। दूसरी अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने, COVID-19 के बढ़ते मामलों के चलते दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक देश चीन में सख्त पाबंदियों और वैश्विक स्तर पर बढ़ती आर्थिक मंदी की आशंका से कच्चे तेल का बाजार सहमा हुआ है।एक महीने के मामूली उतार-चढ़ाव के बाद तेल की कीमतों में आई यह गिरावट बाजार में व्याप्त चिंताओं की और इशारा करती है। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भी बाजार प्रभावित हुआ है। ऐसे उपायों से अर्थव्यवस्था को रफ्तार तो मिलेगी, लेकिन मंदी से तेल की मांग प्रभावित होगी।मंगलवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 7.61 डॉलर या 7.1 फीसद नीचे आकर 99.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। 11 अप्रैल के बाद से यह सबसे निचला स्तर है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here