कृषि विज्ञान केंद्र की चतुर्थ वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 6 January 2023

कृषि विज्ञान केंद्र की चतुर्थ वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

 कृषि विज्ञान केंद्र की चतुर्थ वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न


नर्मदापुरम / कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जिला नर्मदापुरम की चतुर्थ वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के ए. पी. जे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता नर्मदापुरम के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की। बैठक में संचालक विस्तार सेवाए प्रति निधि जवाहर लाल नेहरु कृषि विश्व विद्यालय से डॉ संजय वेशम्पायन, उपसंचालक कृषि  जे.आर. हेडाऊ , विवेक शेंडे क्षेत्रीय मंत्री मध्य क्षैत्र विद्या भारती, शैलेन्द्र जैन   भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर, केशव माहेश्वरी, सहसचिव भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर,  भूपेन्द्र सिंह पटेल सदस्य भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर, अनिल बारोलिया, सदस्य भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर उधानिकी, महिला बाल विकास, रेशम विभाग, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिको एवं जिले के प्रगतिशील कृषको की उपस्थिति में संपन्न की गई |


       कार्यक्रम में चतुर्थ वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक  के पूर्व पिछले वर्ष के सुझाव एवं कार्य की प्रगति के साथ वर्ष 2023 – 24 की कार्ययोजना केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संजीव कुमार गर्ग द्वारा प्रस्तुत की गई तत्पश्चात सामूहिक चर्चा एवं सुझाव आमंत्रित किये गये ।जिसमे बैठक के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिले में कार्य करने के लिए चार सुझाव दिए – (1) जिले में धान,  गेहूं और मूंग फसल चक्र की जगह किसी दूसरी फसलो के फसल चक्र को अपनाया जाए जिससे मृदा उर्वरता बनी रहे , (2) म. प्र . में प्रति हेक. उर्वरको की खपत बहुत ज्यादा है और उर्वरको को किसानो को उपलब्ध कराया जाता है जिसके लिए कृषि विज्ञानं केंद्र को सुझाव है कि प्राकृतिक खेती के अंतर्गत उर्वरको के अंतर्गत प्रक्षेत्र परीक्षण में इनकी लागत का आकलन किया जाए,  (3) नरवाई / पराली प्रबंधन के अंतर्गत जिला अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र में एक प्रदर्शन इकाई स्थापित की जानी चाहिए जिससे की आस पास के किसानो को इसका लाभ मिल सके  (4) जिले में विभिन्न फसलो के उत्पादान के विपणन समस्या के समाधान हेतु कार्य किया जाना चाहिए |


       डॉ संजय वेशंपायन वरिष्ट वैज्ञानिक विस्तार संचालनालय ज.ने. कृ.वि.वि. जबलपुर  द्वारा अंतररास्ट्रीय मिलेट वर्ष के तत्वाधान में प्रत्येक माह विभिन्न जागरूकता, प्रशिक्षण, एवं बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन के लिए सुझाव दिया एवं  प्राकृतिक खेती के अंतर्गत मृदा परिक्षण में विभिन्न सूक्ष्म जीवो के आकलन करने का भी सुझाव दिया


     विशिष्ट अतिथि विवेक शेंडे  द्वारा मशरूम मार्केटिंग एवं प्रसंस्करण हेतु सुचाव दिया गया |  उपसंचालक कृषि द्वारा ऍफ़ पी ओ के माध्यम से सिवनी मालवा में सोयाबीन के बीज उत्पादन एवं सोयाबीन के रकबे को बढ़ावा देने का सुझाव दिया |


     प्रगतिशील कृषक द्वारा शरद वर्मा द्वारा जिले में ब्रोकली के अधिक उत्पादन के बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिया, हेमराज पटेल द्वारा फलदार वृक्षों के बढ़ावा देने का सुझाव दिया जिसे किसान अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सके इस पर कार्य करने का सुझाव दिए गये इन सुझाव को कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर की आगामी कार्य योजना में सम्मलित किया जायेगा|


         बैठक में प्रगतिशील कृषक शरद वर्मा,  गोपाल कुशवाहा,  बलकिशन कुशवाहा, राकेश वर्मा, मुंशी आर्से, सुखराम कुशवाहा, रमेश चन्द्र, महिला कृषक श्रीमती राधा बाई, श्रीमती रेखा उइके, श्री सन्देश जैन, जेकी खेमरे एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग, डॉ देवीदास पटेल, डॉ. राजेन्द्र पटेल,  लवेश चौरसिया, डॉ.आकांक्षा पांडे,  ब्रजेश कुमार नामदेव, डॉ प्रवीण सोलंकी, पंकज शर्मा, राहुल माझी उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here