आरटीओ एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इतवारा बाजार मार्ग पर खड़े वाहनों पर की चालानी कार्रवाई 11 बहनों से बसूला हजारों रुपए का जुर्माना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 27 February 2023

आरटीओ एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इतवारा बाजार मार्ग पर खड़े वाहनों पर की चालानी कार्रवाई 11 बहनों से बसूला हजारों रुपए का जुर्माना




आरटीओ एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इतवारा बाजार मार्ग पर खड़े वाहनों पर की चालानी कार्रवाई

11 बहनों से बसूला हजारों रुपए का जुर्माना

नर्मदा पुरम । जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम को आरटीओ , यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इतवारा बाजार इंदिरा चौक के पास जहां-तहां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन और यातायात को बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध 11 लोडिंग वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर जुर्माना भी वसूला है । इस अवसर पर आरटीओ श्रीमती निशा चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा, एसडीओपी पराग सैनी, निरीक्षक यातायात उमाशंकर यादव सहित नगरपालिका अमला, यातायात और कोतवाली का अमला मौजूद रहा । वही इंदिरा चौक के पास ट्रांसपोर्ट ट्रक से माल खाली करते हुए ट्रांसपोर्ट संचालक के ट्रक पर नो एंट्री और पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर कार्यवाही भी की है । वही सात रास्ता से इंदिरा चौक जाने वाले मार्ग पर दुकानदारों द्वारा जगह-जगह अतिक्रमण कर अपनी दुकान का सामान सड़क पर फैला कर रखा जाता है जिसके कारण इतवारा बाजार में अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है ।

Manoj Soni ki report

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here