माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं आज से प्रारंभ दसवीं का हिंदी का पहला पेपर आज एवं 12वीं का कल होगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 28 February 2023

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं आज से प्रारंभ दसवीं का हिंदी का पहला पेपर आज एवं 12वीं का कल होगा


 
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं आज से प्रारंभ

दसवीं का हिंदी का पहला पेपर आज
 एवं 12वीं का कल होगा

नर्मदा पुरम । माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो रही है । जिसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।  कक्षा दसवीं का हिंदी का पहला पेपर आज का एवं 12वीं का हिंदी का पहला पेपर कल होगा । जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 केंद्रों पर 10वीं एवं 12वीं परीक्षा होगी। जिसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की वर्ष 2023 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा हेतु प्रस्तावित परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्र के नाम इस प्रकार है । बाबई , बनखेड़ी, केसला , पिपरिया,  सिवनी मालवा , सोहागपुर , नर्मदा पुरम होंगे। परीक्षा केंद्रों में 51 शासकीय एवं 24  परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इस प्रकार कुल टोटल 75 परीक्षा केन्द्र है। जिसमें जिले में 2 केंद्र संवेदनशील और 8 केंद्र अति संवेदनशील है। वही दसवीं कक्षा में नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 15345 है एवं स्वाध्याय की 1043 टोटल 16388 है । वही कक्षा 12वीं में र्नियमित 13731 एवं स्वाध्याय 1921 हैं इस प्रकार टोटल 15642 परीक्षार्थी रहेंगे ।
 जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से प्रारंभ होने वाली माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर उचित व्यवस्था की गई  है । वहीं पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा परीक्षा केंद्रों पर पुलिस वाली की व्यवस्था की जाएगी । गौरतलब है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रातः 8:30 बजे पहुंचना होगा । वहीं 8:50 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएगी । जिसमें 10 मिनट का समय डिटेल भरने के लिए मिलेगा।  प्रातः 9:00 बजे से पेपर शुरू होगा जो कि 12:00 बजे तक चलेगा ।

 कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को 
 परीक्षाओं के लिए दी शुभकामनाएं

नर्मदापुरम/ जिले के समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर श्री सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली है। मुझे विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो तैयारी की है, उससे आप निश्चित रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। इसके लिए आपको शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं  विधार्थियों से आग्रह है कि वे अपने शिक्षकों के निरंतर संपर्क में रहें और मध्यप्रदेश शासन ने भी आपके मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 दिया है। आप 24*7  किसी भी समय बात करके भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
मनोज सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here