*जनकल्याण और विकास का प्रतीक बनी विकास यात्रा,
दूसरे दिन भी दुगुने जोश और उमंग के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची विकास यात्रा*
नर्मदापुरम / जिले में जनकल्याण और विकास का प्रतीक बनी विकास यात्रा सोमवार दूसरे दिन भी पूरे जोश और उमंग के साथ चारों विधानसभाओं में निकाली गई। विकास यात्रा को जनसामान्य का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। जहा जहा विकास यात्रा पहुंची वहां वहां ढोल बाजे के साथ तिलक लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया।
नर्मदापुरम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, माखननगर में विधायक श्री विजय पाल सिंह , सिवनिमालवा में विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा एवं पिपरिया में श्री ठाकुर दास नागवंशी के नेतृत्व में विकास यात्रा निकाली गई। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य शामिल हुए।
विकास यात्रा के दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया गया।
नर्मदापुरम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
नर्मदापुरम में विधायक डॉ शर्मा ने 15 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड 25 कुम्हार मोहल्ला जुमेराती में दुर्गा मंदिर के पास चबूतरा निर्माण लागत एक लाख रुपए , भीलपुरा में राजेश के घर से योगेश माझी के घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 50 हजार, वार्ड 27 भीलपुरा में राजेश के घर से दुर्गा चौक तक सीसी रोड निर्माण लागत एक लाख रुपए, वार्ड 27 में दुर्गा चौक से राजेश के घर तक सीमेंट क लागत 50 हजार रुपए वर्ष , महर्षि दयानंद सभा गुरुकुल गौशाला में भूसा भंडारण कक्ष लागत 2 लाख , मंगलवारा घाट चौरिया कुर्मी धर्मशाला के पास छत निर्माण के लिए लागत 5 लाख का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 6 में हीरोहोंडा शोरूम के पीछे वर्षा गढ़वाल के घर के पास टयूबवेल खनन कार्य लागत 1 लाख रुपए , वार्ड 1 में सांची बूथ के पास सीताराम केवट के घर तक सीमेंट सडक निर्माण कार्य लागत 90 हजार रूपए, वार्ड 1 में कमल कहार के घर से गुन्नीलाल यादव के घर तक सीमेंट रोड निर्माण लागत 90 हजार रुपए, वार्ड 1 में क्षमा सैवारी के घर से विजय भाई के घर तक सीमेंट रोड लागत 90 हजार रूपए, वार्ड 1 में महेश टांक के घर से श्री उइके जी के घर तक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य लागत 90 हजार रूपए लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
माखननगर में 1.5 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
माखननगर में विधायक श्री विजयपाल सिंह ने 1.5 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम सुआखेड़ी में 71.05 लाख एवं ग्राम शुक्करवाड़ा में 69.50 लाख लागत की नल जल योजनाओ का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार 5.47 लाख की लागत से बनी सीसी रोड़ एवं 10.10 लाख लागत से बनी आर सी सी नाली निमार्ण शुक्करवाडा का लोकार्पण एवं 9.50 लाख की लागत से बनने वाले आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन किया।
पिपरिया में 1.9 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
पिपरिया में विकास यात्रा के दौरान विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने 1.9 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिनमें प्रमुख रूप से खपरिया किशोर में 27 लाख 95 हजार रुपए की लागत से नलकूप, उटियाकिशोर में 30 लाख 10 हजार रुपए की लागत के नलकूप, गावानी में 23 लाख 5 हजार रुपए की लागत के नलकूप, पौड़ी में 25 लाख 90 हजार रुपए की संगत के नलकूप एवं कंजरोटा में 12 लाख 92 हजार रुपए की लागत के नलकूप खनन के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह सेमरी किशोर में 40 लाख रुपए की लागत के नलकूप एवं सरलाकलामै 33 लाख 25 हजार रुपए की लागत के नलकूप खनन का भूमि पूजन किया गया।
सिवनीमालवा में 4 करोड़ 33 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा ने विकास यात्रा के दौरान सिवनीमालवा के ग्रामीण क्षेत्रों में 4 करोड़ 33 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत थुआ के ग्राम थुआ में 1 लाख रुपए लागत की पुलिया निर्माण, ग्राम थुआ में नलजल योजना 73 लाख 70 हजार रुपए की लागत, नलजल योजना कुसुमकुई में 59 लाख 34 हजार रूपए लागत, आरसीसी नाली निर्माण लागत 2 लाख 78 हजार, नलजल योजना म्याऊगांव लागत 18 लाख 29 हजार ग्राम झकलाय नल जल योजना बनापुरा शेष लागत 51 लाख 25 हजार, गुराडियाजाट नलजल योजना 1 करोड़ 15 हजार लागत के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत थुआ में 19 लाख रुपए लागत के पंचायत भवन, थुआ में जिम सामग्री लागत 1 लाख 25 हजार रूपए, थुआ में मेनरोड से नायक बाबा तक मुरमीकरण कार्य लागत 2 लाख रुपए, थुआ में महेश के खेल के पास पुलिस निर्माण लागत लाख, ग्राम झकलाय में हाईस्कूल भवन 1 करोड़ रुपए लागत, झकलाय नवीन स्कूल में बेंच लागत 1 लाख रुपए, गडरियारोड पर पुलिया निर्माण लागत 1 लाख रुपए, गुराडियाज़ाट में जिम सामग्री लागत 1 लाख 25 हजार का लोकार्पण का किया गया।
विकास रथ के माध्यम से मिली लोगों को योजनाओं की जानकारी
विकास यात्रा के दौरान जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथों के माध्यम से जन सामान्य को ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदाय कर योजनाओं पर केन्द्रित प्रचार-साहित्य का वितरण किया जा रहा है।
हितग्राहियों ने विकास यात्रा को बताया सराहनीय कदम
जिलेभर में निकाली गई विकास यात्राओं के दौरान हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों ने विकास यात्रा को प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम बताया। ग्राम कजरोटा, झकलाय, आंचलखेडा , शुकरवाड़ा सहित अनेक ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।


No comments:
Post a Comment