यहां आकर मुझे अपना बचपन याद आ गयाः एसडीओपी सैनी एसडीओपी ने बच्चों को बांटे पुरस्कार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 February 2023

यहां आकर मुझे अपना बचपन याद आ गयाः एसडीओपी सैनी एसडीओपी ने बच्चों को बांटे पुरस्कार



 यहां आकर मुझे अपना बचपन याद आ गयाः एसडीओपी सैनी

एसडीओपी ने बच्चों को बांटे पुरस्कार

नर्मदापुरमस्कूल में आकर मुझे अपना बचपन याद आ जाता है। आपके बीच आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। आप सभी को खेल स्पर्धाओं सहित कला, साहित्य और अन्य प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह बात नर्मदापुरम के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पराग सैनी ने बच्चों को पुरस्कार वितरण के दौरान कही। 

समेरिटंस स्कूल सांदीपनि परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में बुधवार को साल भर हुई खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी बैडमिंटन और टेबिल टेनिस का नेशनल खिलाड़ी रहा हूँ। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से यहां हमारा कॅरियर बनता है, वहीं खेलों से हमारा साहस और मनोबल भी बढ़ता है। खिलाड़ी व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफल होता है और हर परिस्थिति से आसानी से निपट सकता है। कार्यक्रम में समेरिटंस गु्रप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, प्रभारी राजेंद्र रघुवंषी, सचिन खम्परिया, सुमिता द्विवेदी, विक्रांत खम्परिया, विनोद साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

मनोज सोनी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   पंडित रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल में  निशुल्क 'ग्रीष्मकालीन उत्साह समर कैंप का हुआ शुभारंभ नर्मदा पुरम। पंडित ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here