- AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 July 2023




 नीति आयोग ने किया स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

नर्मदापुरम। जिले के स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को "एटीएल ऑफ द मंथ" पुरुस्कार  प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार देश के दस हजार स्कूलों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला है। आई टी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए अटल इनोवेशन मिशन के मिशन डायरेक्टर डॉ. चिंतन वैष्णव ने प्रशस्ति पत्र देकर स्कूल को सम्मानित किया।

 इस उपलब्धि पर संस्था डायरेक्टर सुभाशीष चटर्जी ने विद्यालय परिवार को बधाई दी। विद्यालय के एटीएल प्रभारी नीतीश दुबे ने बताया कि विद्यार्थी लगातार रोबोटिक्स और एयरोनॉटिक्स अनुसंधान क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं, और इसी वजह से अटल इन्नोवेशन मिशन नीति आयोग द्वारा स्कूल को पुरस्कृत किया गया है। प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने बताया कि टेक्नोलॉजी नवाचार के क्षेत्र में यह बहुत प्रतिष्ठित पुरस्कार है। पूरे देश के बड़े विद्यालय इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते रहते है। हमारे विद्यालय को यह पुरस्कार मिलना हमारे शिक्षक और विद्यार्थियों के सार्थक कार्यों का परिणाम हैं।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here