नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं वार्ड पार्षद सभापति श्रीमती प्रेमा पंकज पांडेय ने उत्कृष्ट सड़क के गड्ढे का समतलीकरण करवाया नपाध्यक्ष द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निरंतर किए जा रहे विकास के कार्य - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 July 2023

नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं वार्ड पार्षद सभापति श्रीमती प्रेमा पंकज पांडेय ने उत्कृष्ट सड़क के गड्ढे का समतलीकरण करवाया नपाध्यक्ष द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निरंतर किए जा रहे विकास के कार्य


 नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं वार्ड पार्षद सभापति श्रीमती प्रेमा पंकज पांडेय ने उत्कृष्ट सड़क के गड्ढे का समतलीकरण करवाया

नपाध्यक्ष द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निरंतर किए जा रहे विकास के कार्य

नर्मदापुरमकुलामड़ी से सेमरिटर्न स्कूल की ओर जाने वाली उत्कृष्ठ सड़क का हाल दिनों दिन बेहाल हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पूरी सड़क पर जहां तहां गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। जिसके चलते आए दिन इस मार्ग पर छुटपुट दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव एवं वार्ड 14 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती प्रेमा पंकज पांडे ने सड़क का निरीक्षण कर मटेरियल आदि डलवाकर उसका समतलीकरण करवाया।

गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद नारायणपुर वार्ड क्रमांक 14 में कुलामड़ी से सेमरिटर्न स्कूल की ओर जाने वाली उत्कृष्ठ रोड जो की अपूर्ण सड़क है। अत्यधिक वर्षा होने के कारण एवं वाहनों के आवागमन से यहां बड़े बड़े गड्डे हो गए थे। जिस पर नपा अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को मटेरियल डाल कर गड्डो को भरा गया। उसके बाद ग्रेड मशीन एवं रोलर से समतलीकरण किया गया। उक्त कार्य का स्थल निरीक्षण करने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव और वार्ड 14 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती प्रेमा पंकज पांडे पहुंची थी उन्होंने मोके पर पहुंच कर लोगों की समस्या का समाधान किया।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here